समाचार

बीते 24 घंटों में भारत में आए सर्वाधिक कोरोना के मामले हैं, जानें क्या है आपके राज्य का हाल

बीते 24 घंटों के दौरान भारत में कोरोना के 9,987 नए मामले सामने आए हैं। जो कि अभी तक के सर्वाधिक मामले हैं। पिछले 24 घंटे में 4,785 लोग कोरोना वायरस से सही हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस समय देश में 1,29,917 एक्टिव मामले हैं, जबकि अभी तक 1,29,215 लोगों इस वायरस से सही हो चुके हैं। वहीं भारत में कुल मामलों की संख्या 2 लाख 66 हजार 598 पहुंच गई है।

आइए जानते हैं कि इस समय देश का क्या हाल है और कौन-कौन से राज्य वायरस से कितनी बुरी तरह से ग्रस्त हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य

उत्तर प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमण के 389 नए मामले सामने आए हैं। ये मामले पिछले 24 घंटों के अंदर आए हैं।

महाराष्ट्र राज्य

महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना बुरी तरह से फैल गया है और इस राज्य में 1871 पुलिस वाले कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 853 पुलिसकर्मियों सही हो गए हैं। जबकि 21 पुलिसकर्मियों की जान जा चुकी है। अकेले मुंबई में 50 हजार से अधिक मामले कोरोना के हो चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 8 नए केस सामने आए हैं। जिससे की राज्य में कुल मामलों की संख्या 429 हो गई है। 197 मामले सक्रिय हैं और 223 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 5 लोगों की मौत हुई है।

उत्तराखंड

उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज कोरोना संक्रमण के 77 नए मामले सामने आए हैं। जिससे की कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1488 हो गई है।

मणिपुर

मणिपुर में आज कोरोना वायरस के 10 नए मामले सामने आए हैं और इस समय राज्य में कोरोना के कुल मामले 282 हो गई है। जबकि 64 लोग ठीक हो चुके हैं।

असम

असम में आज कोरोना वायरस के 33 नए मामले सामने आए हैं। जिससे की इस राज्य में कोरोना के कुल मामले 2,868 हो गए हैं। जिसमें 2,076 सक्रिय मामले हैं और 784 लोग ठीक हो चुके हैं। कुल 5 लोगों की मौत हुई है।

बिहार

बिहार में कोरोना वायरस के कुल मामले 117 हो गए हैं। जिससे की राज्य में कोरोना के कुल मामले 5364 हो गए हैं।

दिल्ली

दिल्ली में रोज हजार से अधिक कोरोना वायरस के केस आ रहे हैं। वहीं 15 जून तक दिल्ली में कोरोना के 44,000 मामले हो जाएंगे। जबकि 30 जून तक ये मामले 1 लाख तक पहुंच जाएंगे और दिल्ली में 15,000 बेड की आवश्यकता होगी। इतना ही नहीं 15 जुलाई के बाद कोरोना के मामले बढ़कर 2.25 लाख हो जाएगें और 31 जुलाई तक दिल्ली में 5.5 लाख मामलों आ जाएंगे।

राजस्थान

राजस्थान में कोरोना वायरस के आज 144 नए केस सामने आए हैं। 24 घंटे में 5 लोगों की मौत हुई है। इस समय राज्य में कोरोना संक्रमित से ग्रस्त लोगों की की संख्या 11,020 हो गई है। जबकि कुल 251 मौतें हो गई है।

झारखंड

झारखंड में कोरोना वायरस के मामलों 1330 हो गए हैं। जिनमें 804 लोगों का इलाज अभी चल रहा है। जबकि 519 मरीज ठीक हो चुके हैं। 7 लोगों की मौत अभी तक कोरोना वायरस से हुई है।

ओडिशा

ओडिशा में 146 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिससे मंगलवार को इस राज्य में संक्रमितों की संख्या 3,000 से ज्यादा हो गई।

आने वाले समय में और बढ़ेंगे मामले

देश को अनलॉक किया जाना शुरू हो गया है,जिसकी वजह से आने वाले दिनों में कोरोना वायरस के मामले और तेजी से बढ़ने वाले हैं। कोरोना के सबसे अधिक मामलों की सूची में इस समय भारत दुनिया का पांचवां देश बना हुआ है। इस सूची में भारत ने इटली को पीछे छोड़ दिया है।

Back to top button