बॉलीवुड

शादी से पहले इन 3 लोगों को डेट कर चुकी हैं सोनम कपूर, प्यार में खा चुकी है धोखा

9 जून 1985 को जन्मीं सोनम कपूर आज अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। बॉलीवुड की फैशन गर्ल के नाम से मशहूर सोनम कपूर इन दिनों अपने दिल्ली वाले घर पर हैं। सोनम कुछ ही दिनों पहले विदेश से दिल्ली लौटीं थीं और कोरोना के मद्देनजर उन्होंन खुद को एहतियातन अपने दिल्ली वाले घर में ही क्वारंटीन कर लिया था। यहीं पर आज वो अपना 35वां बर्थडे मना रही हैं।

याद दिला दें कि सोनम कपूर ने 2 साल पहले आनंद आहूजा से शादी की थी। आनंद और सोनम ने 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया था, इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया। मगर, आप शायद नहीं जानते होंगे कि आनंद आहूजा सोनम कपूर के पहले नहीं बल्कि चौथे प्यार हैं। आनंद से पहले सोनम 3 लोगों को डेट कर चुकी हैं। आइये जानते हैं, आखिर कौन हैं वो 3 लोग…

रणबीर कपूर 

सोनम कपूर ने फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड में अपने कदम रखे थे। संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया में सोनम कपूर के साथ रणबीर कपूर लीड रोल में थे। दिलचस्प बात ये है कि सोनम को अपने डेब्यू फिल्म के हीरो यानी रणबीर कपूर से प्यार हो गया था। रणबीर और सोनम का प्यार फिल्म की शूटिंग के दौरान से ही सुर्खियों में आ गया था। बाद में इस अफेयर की बात सोनम कपूर ने खुद स्वीकारी और उन्होंने कॉफी विद करण शो में रणबीर से अफेयर की बात की थी। माना जाता है कि, रणबीर ने दीपिका पदुकोण के लिए सोनम के साथ चिट किया था।

पुनीत मल्होत्रा

रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद सोनम कपूर का नाम पुनीत मल्होत्रा के साथ जुड़ा। बता दें कि पुनीत मल्होत्रा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के भतीजे हैं। माना जाता है कि पुनीत मल्होत्रा जब ‘आई हेट लव स्टोरीज’ डायरेक्ट कर रहे थे, तभी दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दोनों ने करीब 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। 2 साल बाद कुछ निजी कारणों से दोनों का ब्रेकअप हो गया।

साहिर बेरी

2 साल बाद जब पुनीत और सोनम का ब्रेकअप हो गया, तो सोनम का नाम बिजनेसमैन साहिर बेरी के साथ जुड़ा। हालांकि सोनम ने कभी इस रिलेशनशिप के बारे में पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया। उनसे जब भी साहिर के बारे में पूछा गया, तो सोनम ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताने से साफ मना कर दिया था।

सोनम की बात करें, तो वे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फोटोज और वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने घर की कुछ इनसाइड फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर की थी। इन फोटोज में आनंद आहूजा भी मौजूद थे। सोनम कपूर ने  इन फोटोज में अपने घर के स्टडी रूम से लेकर लॉन, वर्क स्टेशन, किचन, बेडरूम भी दिखाए हैं। बता दें कि सोनम कपूर के सोशल मीडिया पर काफी फैंस हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों पर खूब लाइक मिलते हैं। इनमें से एक फोटो में सोनम कपूर खुद अपने घर के किचन में खाना बनाती दिख रही हैं।

Back to top button