बॉलीवुड

टीवी क्वीन एकता कपूर हैं करोड़ों की मालकिन, मंहगे गाड़ियों और बंगले के अलावा इसका भी है शौक

टीवी की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। बॉलीवुड स्टार जितेंद्र के घर 7 जून 1975 को मुंबई में जन्मीं एकता कपूर टीवी की क्वीन कही जाती हैं। एकता कपूर बालाजी टेलीफिल्म्स की सर्वेसर्वा हैं और ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। महज 17 साल की उम्र से ही एकता कपूर ने अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। उनके पिता जितेंद्र बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं लेकिन उन्होंने अपने करियर के लिए चुना छोटा पर्दा। उनके प्रोडक्शन में बने शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’,  ‘कहानी घर-घर की’,  ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे शो ने जबरदस्त सफलता हासिल की।

करोड़ों के बंगले में रहती हैं एकता कपूर

एकता ने पर्दे पर सास-बहू के रिश्तों और घर-घर में होने वाली कहानियों को ऐसा रुप दिया जिसे कोई भूला नहीं सकता। इस तरह के सीरियल का निर्माण करके एकता टीवी की क्वीन बनीं और करोड़ो की प्रॉपर्टी की मालकिन। एक रिपोर्ट की मानें तो एकता करीब 13 मिलियन डॉलर यानी 100 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। एकता अपने माता पिता के साथ जुहू स्थित ‘कृष्णा बंगलो’ में रहती हैं।

इतना ही नहीं एकता कपूर ने 2012 में मुंबई में ही एक शानदार घर खरीदा था। इस रियल स्टेट प्रॉपर्टी की कीमत करीब 6.5 करोड़ रुपए है। हालांकि एकता आज भी अपने पिता जितेंद्र और मां शोभा के साथ ‘कृष्णो बंगलो’ में ही रहती हैं। इस बंगले का नाम ‘प्रेम मिलन’ भी हैं। ये बंगला मुंबई के गुलमोहर एक्स रोड- 5 जुहू  में स्थित हैं।

ब्रांडेड गाड़ियों की शौकीन हैं एकता

एकता कपूर के शो पर सेट जितने शानदार होते हैं उससे कहीं ज्यादा शानदार उनका घर है। ‘प्रेम मिलन’ का इंटीरियर इतना शानदार है कि देखने वाले देखते ही रह जाते हैं। बंगले में गणेशजी का एक मंदिर भी है। एकता कपूर के घर गणेश चतुर्थी की पूजा बहुत ही बड़े स्तर पर होती है और कई स्टार्स इस पूजा में शामिल होते हैं। इस बंगले की कीमत करीब 25 करोड़ रुपए है।

घर के अलावा एकता कारों की भी शौकीन हैं। उनके पास 4 ब्रांड्स की लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं। इनमें मर्सडीज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू और फोर्ड की कारें शामिल हैं। इन कारों की कीमत करीब 5 करोड़ रुपए के आस-पास है। एकता कपूर का घर जितना शानदार है उतना ही शानदार उनका ऑफिस भी है।

एकता का बालाजी टेलीफिल्मस का ऑफिस अंधेरी में स्थित हैं। ऑफिस में एंट्री में ही गणेश मंदिर है। सीढ़ियों से ऊपर जाते ही ऑफिस की दीवारों पर तिरुपति बालाजी की तस्वीर लगी है। एकता कपूर हनुमान जी और गणेश जी में सबसे ज्यादा आस्था रखती हैं। एकता कपूर के ऑफिस के अंदर एकता के कैबिन के पास भी गणेश जी का एक मंदिर हैं। इसके अलावा ऑफिस में एक मेमोरी वॉल है और उनके फ्रेंडस की खूबसूरत यादों से भरीं तस्वीरें लगी है। अवॉर्डस और ट्रॉफी के लिए भी अलग स्पेस है।

फिल्मों और सीरियल से किया पर्दे पर राज

एकता कपूर एस्ट्रोलॉजी में भी यकीन रखती हैं। उनके सभी सीरियल भी इसी कारण ‘K’ से शुरु होते हैं। हालांकि ‘पवित्र रिश्ता’ के साथ उन्होंने अपनी इस बात को थोड़ा बदला। एकता कपूर 27 जनवरी 2018 को सेरोगेसी के जरिए एक बेटे की मां बनी हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम भी एस्ट्रोलॉजर की सलाह के बाद रवि रखा। हालांकि एस्ट्रोलॉजर ने कहा कि उनके नाम में अंग्रेजी का ‘E’ शब्द होना जरुरी है। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे का नाम Ravie रख दिया।

टीवी पर राज करने वाली एकता कपूर ने फिल्मों में अपना सिक्का जमाया है। एकता ने द डर्टी पिक्चर, वंस अपान अ टाइम इन मुंबई, शूट आउट एट लोखंडवाला, रागिनी एमएमएस, क्या कूल है हम, लूटेरा और क्या सुपर कूल हैं हम जैसी फिल्में बनाई हैं जो पर्दे पर हिट भी साबित ही हैं। वहीं टीवी पर एकता कपूर ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कसम से, कुमकुम, बंदिनी, बड़े अच्छे लगते हैं, ये हैं मोहब्बते जैसे फेमस शो बनाए जिन्होंने उन्हें छोटे पर्दे की रानी बनाया।

Back to top button