Viralदिलचस्प

सोशल मीडिया पर धूम मचाने फिर आ गई प्रिया प्रकाश, तेज़ी से वायरल हुआ वीडियो

प्रिया प्रकाश वॉरियर का नाम उन लोगों में शुमार है, जिन्होंने रातों रात अपनी देशव्यापी पहचान बना ली। इंटरनेट सनसनी प्रिया प्रकाश वॉरियर इन दिनों अपने टिकटॉक वीडियो से लोगों का दिल जीत रही हैं। प्रिया प्रकाश के टिक टॉक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर तहलका मचाए हुए हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उनके फैंस लाइक और शेयर करते नहीं थक रहे हैं। आइये जानते हैं, आखिर क्या है इस वीडियो में…

@priya.p.varrierPagli? ##tiktoklover ##tiktok_india ##foryoupage ##trending♬ original sound – Krystle Dsouza


दरअसल, प्रिया का एक नया टिकटॉक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बॉलीवुड की महान अदाकारा मधुबाला की पगली गाना गाते हुए दिख रही हैं। एक्सप्रेशन क्वीन कही जाने वाली प्रिया का एक्सप्रेशन इस वीडियो में देखने लायक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रिया प्रकाश आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। प्रिया प्रकाश के फेमस होने के पीछे उनके फैंस का बड़ा हाथ है। वहीं प्रिया भी अपने फैंस का तहेदिल इज्जत करती हैं। अक्सर देखा जाता है कि सोशल मीडिया पर वो अपने फैंस के साथ वीडियोज और फोटोज के जरिए एंटरटेन करती हैं।

सोशल मीडिया की क्वीन हैं प्रिया प्रकाश

प्रिया प्रकाश को सोशल मीडिया क्वीन भी कहा जाना गलत नहीं होगा । वे अक्सर अपने डांसिंग, एक्टिंग और सिंगिग के वीडियो शेयर करती हैं। बता दें कि जब भी प्रिया अपने फोटोज, वीडियोज शेयर करती हैं, उन्हें वायरल होने में टाइम नहीं लगता है। चंद मिनटों में प्रिया प्रकाश के वीडियोज को लाखों की संख्या में लाइक मिलते हैं। याद दिला दें कि प्रिया प्रकाश अपने एक एक्सप्रेशंस की वजह से ही पूरे देश में छा गई थीं। यहां तक कि उन्हें नेशनल क्रश कहा जाने लगा था।

प्रिया प्रकाश के चहेतों का अंदाजा आप उनके वीडियो के व्यूज से लगा सकते हैं। हाल ही में रिलीज हुए प्रिया के वीडियो को शेयर करने के कुछ ही घंटों बाद 4 लाख से अधिक बार देखा गया। वहीं इस वीडियो को 37 हजार से अधिक लाइक्स मिले। इसके अलावा इस वीडियो पर लगातार कमेंट आ रहे हैं। उनके फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कुछ फैंस ने तो शानदार कमेंट भी किया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रिया प्रकाश का कोई ऐसा वीडियो नहीं है जो वायरल न हुआ हो। इस वीडियो से पहले प्रिया ने अपनी एक शानदार डांसिंग वीडियो शेयर की थी।

साल 2018 में पहली बार चर्चा में आई थी प्रिया प्रकाश

याद दिला दें कि फरवरी 2018 में वेलेंटाइन्स डे के समय प्रिया प्रकाश का एक वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो मात्र 10 सेकंड का था, इन्हीं 10 सेकेंड में प्रिया ने करोड़ो दिलों को जीत लिया। इस वीडियो में प्रिया प्रकाश ने विभिन्न प्रकार के चेहरे बनाकर, ऐसे अंदाज में आंख मारी जिसे उनके फैंस बार बार देखते रहे। इसके बाद प्रिया सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगीं। न सिर्फ सोशल मीडिया पर बल्कि गूगल में भी प्रिया प्रकाश को खूब सर्च किया गया। इसके बाद से वे इंटरनेट सेंसेशन बनी हुई हैं। चलते चलते बता दें कि आज उन्हें पूरा देश जानता है और वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Back to top button