बॉलीवुड

जानें तारक मेहता के किरदारों की कुल संपत्ति, बबिता से लकर जेठालाल तक की इतनी है कमाई

सब टीवी पर प्रसारित होने वाले सबसे लोकप्रिय सिटकॉम (सिचुएशनल कॉमेडी) तारक मेहता का उल्टा चश्मा लगभग हर घर में देखा जाने वाला शो है। यह शो कईयों की पहली पसंद शो भी है। बच्चा हो या बूढ़ा हर कोई इस शो को देखना पसंद करता है। बता दें कि पूरा शो गोकुलधाम सोसाइटी के लोगों के कुछ लोगों ईर्द गिर्द ही घूमता है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के किरदार भी बड़े ही मजेदार हैं, लेकिन सभी को हंसाने वाले इन किरदारों के बारे में आप सभी बातें नहीं जानते होंगे। उनके असल जिंदगी की बहुत से ऐसे पहलू हैं, जो अनछुए हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दिखने वाले ये स्टार अपने असल जिंदगी में कितने अमीर हैं, उनके पास कितना धन दौलत है। साथ ही ये भी बताएंगे कि ये स्टार तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के एक एपिसोड के कितने पैसे वसूलते हैं।

दिशा वकानी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की सबसे प्रमुख किरदार यानी दयाबेन का रोल निभाने वाली दिशा वकानी पिछले कुछ समय से इस शो में नहीं दिख रही हैं। बता दें कि दिशा इस समय वैटरनिटी लीव पर हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो दयाबेन यानी की दिशा वकानी ही इस शो में सबसे ज्यादा फीस वसूलती हैं। बताया जाता है कि दिशा वकानी की नेटवर्थ 37 करोड़ रूपए से भी अधिक है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये फीस शो के दूसरे स्टार्स के मुकाबले काफी अधिक है।

दिलीप जोशी

शो में अपने विरले अंदाज से सबको अपनी तरफ आकर्षित करने वाले जेठालाल भी काफी मोटी रकम वसूलते हैं। माना जाता है कि दिलीप जोशी की फीस भी दिशा वकानी के आसपास ही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दिलीप जोशी एक एपिसोड के तकरीबन 1.5 लाख रूपए वसूलते हैं। दिलीप जोशी की नेटवर्थ भी करीब 37 करोड़ रूपए है।

मुनमुन दत्ता

शो की सबसे खूबसूरत किरदार कही जानी वाली मुनमुन दत्ता भी काफी लोकप्रिय हैं। वे इस शो में बबीता का किरदार निभाती हैं। शो में जेठालाल उनके प्रति काफी आकर्षित रहते हैं। इस वजह से उनके और जेठालाल की मस्ती लोगों को खूब पसंद आती है। वहीं फीस के मामले में मुनमुन दत्ता भी काफी ऊंची रकम वसूलती हैं। बता दें कि मुनमुन एक एपिसोड के 50 हजार रूपए लेती हैं। उनकी नेटवर्थ 7 करोड़ रूपए है।

शैलेश लोढ़ा

शो में जेठालाल के सबसे अजीज मित्र कहे जाने वाले तारक मेहता का रोल शैलेश लोढ़ा निभाते हैं। शैलेश लोढ़ा भी तारक मेहता शो के काफी अहम किरदार हैं। उन्हें जेठालाल का फायर ब्रिगेड भी कहा जाता है। बता दें कि शैलेश लोढ़ा टीवी की दुनिया के एक बड़े कलाकार हैं साथ में वे एक मशहूर हास्य कवि भी हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में एक एपिसोड के करीब 1 लाख से 1.5 लाख रूपए वसूलते हैं। चौंक गए न आप, मगर ये सच है। शैलेश लोढ़ा जाने माने एक्टर हैं और उनकी नेटवर्थ भी करीब 7 करोड़ रूपए बताई जाती है।

Back to top button