बॉलीवुड

जब इस मशहूर एक्टर के प्यार में पागल हो गईं थीं सोनाक्षी, पिता शत्रुघ्न भी हो गए थे नाराज

सोनाक्षी का नाम फिल्मों से ज्यादा अफेयर में रहा है और इस एक्टर के साथ तो इनकी चर्चा खूब हुई थी

बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा 2 जून को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। मुंबई में जन्मीं सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता है, लेकिन सोनाक्षी ने कभी फिल्मों में कदम रखने का नहीं सोचा था। दबंग गर्ल सोनाक्षी फिल्मों में आने से पहले काफी वजनी हुआ करती थीं। ऐसे में जब सलमान खान ने उन्हें फिल्म में आने का ऑफर दिया तो उन्होंने अपना वजन कंट्रोल किया। सोनाक्षी फिल्मों के साथ साथ अपने अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। उनका नाम कई लोगों से जुड़ा है, लेकिन इंडस्ट्री में एक शख्स ऐसा था जिसके प्यार में सोनाक्षी दीवानी हो गईं थीं।

रणवीर संग उड़ी थी प्यार की खबरें

सोनाक्षी का नाम उनके अफेयर को लेकर भी सुर्खियों में बना रहता है। रिपोर्ट की मानें तो फिलहाल सोनाक्षी बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं, लेकिन एक वक्त पर उनका दिल किसी और के लिए धड़कता था। ये स्टार कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के बाजीराव यानि की रणवीर सिंह हैं। सोनाक्षी ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘लुटेरा’ में काम किया था। फिल्म तो कुछ खास चली नहीं थी, लेकिन दोनों की कमैस्ट्री पर्दे पर काफी पसंद की गई थी।

इस फिल्म के दौरान ही सोनाक्षी और रणवीर सिंह की दोस्ती काफी बढ़ गई थी।ऐसा कहा जाता है कि ये प्यार सोनाक्षी की तरफ से ज्यादा था। उस समय रणवीर भी इंडस्ट्री में खुद को स्थापित कर रहे थे। दोनों को कई बार इवेंट्स और पार्टियों में एक साथ देखा गया था। शूटिंग के बाद भी दोनों अक्सर साथ समय गुजारते थे।

शत्रुघ्न्न भी हो गए थे नाराज

सोनाक्षी फिल्मों में आने के बाद अपना वजन कम कर चुकी हैं, लेकिन फिर भी उन्हें अक्सर बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ता है। एक बार रणवीर सिंह ने मैग्जीन में सोनाक्षी के वजन को लेकर लिखी गई बातों पर कमेंट करते हुए कहा था कि लोग सोनाक्षी के पीछे क्यों पड़े रहते है? वो बेहद खूबसूरत हैं। इसके बाद से ये कयास लगाया जाने लगा कि रणवीर भी सोनाक्षी को लेकर सीरियस हैं।

खबर ये भी थी कि दोनों एक दूसरे को आगे तक मौका देना चाहते थे इसके चलते ही रणवीर और सोनाक्षी 14 फरवरी को वैलेनटाइन भी सेलिब्रेट करने वाले थे। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा को जब इस बारे में पता चला था तो वो काफी नाराज हो गए थे और उन्होंने सोनाक्षी को घर लौटने को कहा था। हालांकि डॉयरेक्टर ने उन्हें समझाते हुए कहा था कि शूट के लिए दोनों एक्टर्स रुके हुए हैं तब जाकर शत्रुघ्न का गुस्सा शांत हुआ था।

 

View this post on Instagram

 

@thepeacockmagazine_ @falgunishanepeacockindia @avigowariker @mohitrai @themadhurinakhale @heemadattani

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

 

View this post on Instagram

 

Looking forward… to so much! #staystrong #neverlosehope

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

अच्छे दोस्त हैं रणवीर और सोनाक्षी

बता दें कि खुले तौर पर कभी भी रणवीर या सोनाक्षी ने इस बात को नहीं स्वीकार किया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों एक दूसरे को दोस्त ही बताते थे। हालांकि फिल्म खत्म होने के बाद सोनाक्षी और रणवीर के रास्ते भी अलग हो गए। रणवीर का नाम आगे अनुष्का शर्मा से जुड़ा और फिर दीपिका से वहीं सोनाक्षी बंटी के करीब आ गईं।

 

View this post on Instagram

 

Nothing to hide, nothing to fear, nothing to stop me.

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on

रणवीर तो दीपिका से शादी भी कर चुके हैं और बेहद खुश हैं। वहीं ऐसी खबर सामने आ रही है कि सोनाक्षी भी बंटी के साथ सात फेरे ले सकती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगी। इस फिल्म में सोनाक्षी अजय देवगन के साथ दिखेंगी।

Back to top button