बॉलीवुड

रामायण में तो ‘सीता’ की शादी आपने देख ली, अब देखिए सीता बनीं दीपिका की शादी की अनदेखी तस्वीरें

रामानंद सागर के बेहद लोकप्रिय टीवी सीरियल रामायण का लॉकडाउन के दौरान दोबारा दूरदर्शन पर प्रसारण किया गया। इसे दर्शकों ने बड़ा पसंद किया। रामायण सीरियल में सीता की भूमिका टीवी अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने निभाई है। दर्शकों के बीच उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया के जरिए दीपिका चिखलिया अपने प्रशंसकों से जुड़ी हुई हैं।

 

View this post on Instagram

 

Some thoughts faaaaar away ?#books#live#thinking#

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on


धारावाहिक रामायण और अपने करियर से जुड़े-किस्से कहानियां अक्सर दीपिका चिखलिया को सोशल मीडिया में अपने फैंस के साथ साझा करते हुए देखा जाता है। हालांकि, इसी दौरान कई बार अपनी व्यक्तिगत जिंदगी से भी जुड़ी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर करना दीपिका नहीं भूलती हैं। इसी क्रम में दीपिका चिखलिया की ओर से हाल ही में अपनी शादी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए साझा की गई हैं।


गौरतलब है कि रामायण का जब दोबारा प्रसारण शुरू हुआ तो अभिनेता सुनील लाहिरी, जिन्होंने कि इसमें लक्ष्मण का किरदार निभाया है, ट्विटर पर वे अधिक सक्रिय देखे जा रहे हैं। दूसरी तरफ सीता की भूमिका निभाने वालीं दीपिका चिखलिया को इंस्टाग्राम पर अधिक सक्रिय देखा जा रहा है।


अपने पति हेमंत टोपीवाला के साथ दीपिका चिखलिया ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में साझा की हैं। ये फोटो वाकई बहुत ही खूबसूरत हैं। फोटो तब की है जब अपने पति के गले में दीपिका चिखलिया फूलों का हार डालने जा रही थीं।

इस फोटो के साथ दीपिका ने इसके कैप्शन में लिखा है कि मैं सोच रही थी कि अपने पति से मेरी मुलाकात कैसे हुई, क्या आप लोग भी कभी जानना चाहेंगे? दीपिका ने जैसे ही यह लिखा, कुछ ही समय के अंदर कमेंट बॉक्स में प्रशंसकों ने लिखना शुरू कर दिया कि अपने पति से पहली बार मिलने का किस्सा दीपिका साझा करें।

गौरतलब है कि हेमंत टोपीवाला से दीपिका चिखलिया की शादी 1991 में हुई थी। उनकी शादी में बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना भी पहुंचे हुए थे। कई तस्वीरें उस दौरान की सोशल मीडिया में वायरल होतीं दिख रही रही हैं। दीपिका चिखलिया की इन तस्वीरों के सामने आने के बाद प्रशंसक उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं। कमेंट बॉक्स में वे उन्हें बधाई भी देते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि एक बड़े बिजनेसमैन के तौर पर हेमंत टोपीवाला की पहचान है। कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बनाने का काम उनकी कंपनी करती है। दो बेटियां दीपिका और हेमंत की हैं, जिनके नाम जूही और निधि हैं। अपनी पति की कंपनी में दीपिका इन दिनों सक्रिय तौर पर काम कर रही हैं।

नब्बे के दशक के बेहद लोकप्रिय धारावाहिक रामायण का पुनः प्रसारण दूरदर्शन पर बीते दिनों कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान किया गया है। तभी से अरविंद त्रिवेदी से लेकर अरुण गोविल, सुनील लाहिरी और दीपिका चिखलिया जैसे कलाकारों की लोकप्रियता भी लोगों के बीच तेजी से बढ़ती हुई दिख रही है।

पढ़ें बड़ी मुश्किल से शूट हुआ था रामायण का यह सीन, कास्ट के साथ फूट-फूटकर रोये थे रामानंद सागर

यह भी पढ़ें चीर हरण के बाद महाभारत के सेट पर द्रौपदी और दुशासन में नहीं होती थीं बातें, जानें क्या हुआ था ऐसा

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। पसंद आने पर लाइक व शेयर करना न भूलें। 

Back to top button