राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: जून के पहले सप्ताह में खुल जाएगा इन 6 राशियो की किस्मत का पिटारा, पढ़ें राशिफल

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 1 जून से 7 जून तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस हफ्ते आपके पारिवारिक जीवन में शांति और प्रसन्नता बनी रहेगी। स्नेहीजनों के साथ आपका मतभेद होगा। कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। खर्च में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को ग़ौर से चुनें। इस समय में किसी नए कार्य का शुभारंभ करना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों में मनमुटाव हो सकता है।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को अतिरिक्त मेहनत करना होगी। लेकिन मेहनत के अनुरूप पुरस्कार शायद नहीं मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत के मामले में सप्ताह अच्छा है। पुराने रोगों से छुटकारा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वाले इस सप्ताह धैर्य का परिचय दें और किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। दूसरों की मजबूरी को समझे और सहयोग करे। सप्ताह के शुरुआती दिनों में शारीरिक और मानसिक परेशानियों से गुजरना होगा। अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। आपको बुजुर्गो का आशीर्वाद मिलेगा। व्याकुल मन शांति के लिए आध्यात्मिक मार्ग का अवलंबन करेगा। आप धार्मिक या नेक काम करेंगे।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ प्रेम भाव बढ़ेगा, आपके प्रेम जीवन के लिये सप्ताह सुकून देने वाला साबित होगा।

करियर के विषय में : मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह लाभदायी रहेगा। अधिकारी कुछ नाराज रह सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह सामान्य रहेगा, परन्तु स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह ना बनें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस सप्ताह आपके सितारे आपको यश प्राप्त कराएंगे। आप एक बिल्कुल बेकार कारण के लिए यात्रा करने के लिए मजबूर हो सकते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है, मन प्रसन्न रहेगा। पिता के साथ अच्छे रिलेशन्स रहेंगे और उससे लाभ भी होगा। आपका कोई काम आज आसानी से पूरा हो सकता है।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ ख़ुशियों के पल को शेयर करेंगे, आपको अच्छा महसूस होगा।

करियर के विषय में : करियर में तरक्की के लिए किसी नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : पेट दर्द आपको परेशान कर सकता है। थकान और मौसमी परेशानी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

बार-बार लगातार किया गया प्रयास कामयाबी देगा। पैसे के घमंड में आपको गलत लत नहीं लग जाए इसका ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन में भाई बहनों के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता हैं। घर के विकास में बाधा उत्पन्न हो सकती है। सप्ताह के मध्य से आपका खर्च बढ़ सकता है। मौज-मस्ती और सुस्ती से आपके काम प्रभावित हो सकते हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से प्रेम मिलेगा।

करियर के विषय में : नौकरी की तलाश कर रहे हैं लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य बहुत शानदार रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सोचे हुए पुराने काम इस सप्ताह शुरू हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन का आनन्द मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप मानसिक तनाव की चपेट में रह सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। अपने कर्म पर भरोसा करना तथा सुनियोजित तरीके से काम को करना बेहतर फलदायक हो सकता है। दांपत्य जीवन में निकटता रहेगी। ब्राहमण का आशीर्वाद लें, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं। संबंध मजबूत होंगे।

करियर के विषय में : अध्ययन और लेखन की दृष्टि से बहुत अच्छा सप्ताह है। शिक्षा से जुड़े मुद्दे आपको व्यस्त रखेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्का बुखार हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस हफ्ते आप जो भी कार्य दूसरों की भलाई के लिए करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे और संपत्ति में निवेश कर सकते है। साझेदार के साथ संभलकर काम करने की सलाह दी जाती है। संतान की पढ़ाई लिखाई तथा उसके करियर को लेकर चिंता हो सकती है। आपको पैसों के लेन-देन करने में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

करियर के विषय में : आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने वरिष्ठों से समर्थन मिलेगा और सराहना भी मिलेगी।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन किसी भी तरह के जोखिम से दूर रहें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपके कामकाज के तरीको में बदलाव हो सकता है जिससे आपको फायदा होगा। आप धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे। सप्ताह का अंत आपके लिए कुछ तनाव लेकर आ सकता है। किसी तरह का आर्थिक स्थिति को लेकर या अचल संपत्ति इत्यादि को लेकर विवाद भी हो सकता है। वाहन चलाते समय अपने साथ जरूरी कागजाद रखना ना भूलें।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा और आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा।

करियर के विषय में : नौकरी और बिजनेस के लिए सामान्य सप्ताह है।

हेल्थ के विषय में : आपको कोई मौसमी बीमारी हो सकती है, सावधान रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आप अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे और घरवालों से आपको खूब प्यार मिलेगा। काम के प्रति आपकी मेहनत और लगन देखने वाली होगी। सप्ताह के दौरान बिजनेस से जुड़े मामले सामान्य रहेंगे। हालाँकि, आप अपने सहयोगियों के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। कठिन परिश्रम करने से ही आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।

प्यार के विषय में : अपने जीवनसाथी के साथ बहस में पड़ने से बचें। प्रेमी को मनाने पर आप काफी पैसे खर्च कर सकते हैं।

करियर के विषय में : व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी कार्य बिगाड़ सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : सेहत सामान्य रहेगी। अगर आपको कोई वास्तविक परेशानी हो तो चिकित्सक से सलाह करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आपको अपनी किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में मेहनत करने की जरूरत है। आपके प्रयास फल देंगे। सप्ताह का मध्य कुछ सफलता और महत्वपूर्ण पैसों से जुड़ा लाभ लेकर आएगा। आज आप अपने काम पर ज्यादा ध्यान दें। दूसरों से उलझने से बचें। अपने आप को सही साबित करने में बड़ी मेहनत करनी होगी।

प्यार के विषय में : प्यार-मोहब्बत के नजरिए से आपका बेहतरीन सप्ताह है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आप लेखन कार्य में और इंटरव्यू में बहुत सफल रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य का ध्यान रखें, घुटने से नीचे दर्द रह सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस सप्ताह आपको अपने सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन हर तरह से अच्छा रहेगा। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। कोई शख्स आपके खिलाफ साजिश कर रहा है तो उससे बचने की बजाय उसका डटकर सामना करें। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद बनाये रखें, सब ऐसे ही अच्छा चलता रहेगा।

प्यार के विषय में : यह आपके प्रेम संबंधों के लिए एक अच्छा हफ्ता होगा।

करियर के विषय में : आप अपनी मेहनत और परिणामों से संतुष्ट होंगे। किसी नई प्रतियोगिता या परीक्षा की तरफ ध्यान जाएगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आप चुस्ती और स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागृत रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। मेहनत के अनुपात में अगर कम फल मिले तो निराश मत हों। व्यवसायियों के लिए सप्ताह अच्छा है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। किसी अन्य दुराचारी व्यक्ति की वजह से आपके घर परिवार में विवाद उत्पन्न हो सकता है। आपका कोई जरूरी काम आज बड़ी ही आसानी से और समय पर पूराहोगा, जिससे आप काफी खुश रहेंगे।

प्यार के विषय में : आप अपने प्रेम संबंधों में भावुकता और आत्मीयता महसूस करेंगे।

करियर के विषय में : बैंकिग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिलेगी। पदोन्नति की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : आप अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा से ज्यादा सचेत रहेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपके वरिष्ठ अधिकारी आपको अतिरिक्त ज़िम्मेदारियाँ सौंप सकते हैं। यह सप्ताह आपके लिए बेहतर साबित होने जा रहा है। आप दौड़ भाग के बीच आगे बढ़ने की तैयारी रखें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कोई बड़ी खुशी मिल सकती है। बच्चे अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा करेंगे और आप उनपर गर्व करेंगे।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ तनावपूर्ण संबंध रह सकता है।

करियर के विषय में : व्यापारिक सौदों पर हस्ताक्षर करते समय सावधानी रखें। अपने अधीनस्थों से विनम्र रहें।

हेल्थ के विषय में : मौसम का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 1 जून से 7 जून का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 1 जून से 7 जून का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 1 जून से 7 जून’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : दुख नाशक हैं ये 10 मंत्र, इनका जाप करने से खुल जाता है भाग्य, दूर हो जाती है गरीबी

Back to top button