बॉलीवुड

कितनी बदल गयी है ‘एकता कपूर’ की’ ‘कमौलिका’, बिकनी में हॉट पोज़ देती हुई आयी नज़र

‘कमौलिका’ ने शेयर की बिकिनी फोटोज तो फैंस के छूटे पसीने, एकता कपूर ने भी किया कमेंट

बॉलीवुड में एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर पहचान बनाने वाली हिना खान अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में हिना ने एक संस्कारी बहू का रोल निभाया था। उन्हें इस लुक में काफी पसंद भी किया गया था। इसके बाद हिना बिग बॉस के 11वें सीजन में नजर आईं जहां अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज से उन्होंने अपनी इमेज बदली। छोटे पर्दे पर नई ‘कमौलिका’ बनकर उभरी हिना खान ने हाल ही में अपनी बिकिनी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर पर एकता कपूर ने भी कमेंट किया है।

बिकिनी पहने नजर आईं हिना खान

बता दें कि ये तस्वीर पुरानी है और लॉकडाउन में हिना अपने घर पर ही हैं। अपने पुराने मस्ती भरे दिनों को याद करते हुए हिना ने बिकिनी फोटो शेयर की। उनके इस हॉट अंदाज को देखक फैंस और टीवी सेलेब्स भी जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। अपनी एक्ट्रेस का ये अंदाज देखकर टीवी क्वीन एकता कपूर ने भी दिल वाले इमोजी के साथ रिएक्ट किया और लिखा Wooah।

 

View this post on Instagram

 

I need my licence to chill BACCCCKKKKKKK #BeachLove #ThrowBack

A post shared by HK (@realhinakhan) on


इतना ही नहीं हिना खान के ब्वॉयफ्रेंड रॉकी ने भी हिना का हॉट अवतार पर कमेंट किया- हाय गर्मी। बता दें कि रॉकी और हिना एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। हिना से सवाल भी किया गया था कि वो शादी की खुशखबरी कब सुना रही हैं। इस पर हिना ने कहा था कि मेरे करियर की अभी तक शुरुआत भी नहीं हुई है। अभी तो मैं शादी के बारे में सोच भी नहीं सकती। मैं अभी अपनी लाइफ में पूरी तरह सेटेल भी नहीं हुई हूं। हां, हो सकता है कि 2 साल बाद में इस बारे में सोचूं।

शादी के मूड में नहीं हैं ‘कमौलिका’

बता दें कि हिना और रॉकी की पहली मुलाकात शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई थी। इस शो में में हिना मेन लीड में थीं तो वहीं रॉकी शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई। हालांकि इनका अफेयर शुरु हुआ 2014 में। उस वक्त तक हिना ने शो भी छोड़ दिया था। दोनों के अफेयर की खबरें भी बहुत ज्यादा चर्चा में नहीं आई थीं।

 

View this post on Instagram

 

Kya Likhun… You heal me @rockyj1 Happy Birthday love and Happy Valentine’s Day ❤️

A post shared by HK (@realhinakhan) on


इसके बाद रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 8वें सीजन में हिना खान ने इशारों में बता दिया था कि वो रॉकी जयसवाल के साथ रिलेशन में हैं। हिना ने अपना अफेयर तो स्वीकार लिया, लेकिन वो अभी शादी के मूड में नहीं हैं। हिना इस वक्त अपना पूरा ध्यान अपने करियर पर लगाना चाहती हैं। हिना ने कमौलिका बनकर लोगों के दिलों में जगह बना लीं, लेकिन फिल्म ऑफर होने के चलते उन्हें ये रोल छोड़ना पड़ा। फैंस को हिना भी कमौलिका के रुप में काफी अच्छी लग रहीं थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HK (@realhinakhan) on


लॉकडाउन के चलते अभी सभी फिल्मों और टीवी शो की शूटिंग बंद हैं ऐसे में हिना खान सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी हुई हैं। हिना अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने घर में हैदराबादी मटन बिरयानी बनाई थी और इसकी प्रोसेस भी फैंस के साथ शेयर की थी। हिना का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आया था। हिना कुकिंग के अलावा फिटनेस पर भी खूब ध्यान दे रही हैं। उनकी तस्वीर और वीडियोज फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।

Back to top button