अध्यात्म

चमत्कारी होता है रातरानी पौधा, इसे घर में रखने से दूर हो जाता है वास्तु दोष, पढ़ें इसके फायदे

रातरानी के पौधे में फूलों के गुच्छे लगते हैं और ये पौधा रात के समय ही खिलता है। सुबह के समय ये पौधा एकदम सिकुड़ जाता है और रात होने पर ही इसपर फूल खिल जाते हैं। जिसकी वजह से इस पौधे को रातरानी नाम दिया गया है। रातरानी पौधे को चांदनी के नाम से भी जाना जाता है और ये एक सदाबहार पौधा है।

देखने में कैसा होता है ये पौधा

रातरानी के पौधे की लंबाई 13 फुट होती है। इसपर लगने वाले फूलों का रंग सफेद होता है और ये बेहद ही खुशबू वाले होते हैं। इस पौधे के पत्ते चाकू जैसे लंबे, चिकनी और चमकदार होते हैं। रातरानी के पौधे में फूल एक साल में 5 से 6 बारी आती हैं।

वास्तु शास्त्र में माना गया है शुभ

रातरानी के पौधे को बेहद ही शुभ माना जाता है और यही वजह है कि इस पौधे को घर में रखने की सलाह वास्तु शास्त्र में दी गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में ये पौधा होने से घर का माहौल सही बना रहता है और घर में शांति बनीं रहती है। इसलिए आप अपने घर में इस पौधे को जरूर रखें। इस पौधे के होने से वास्तु दोष भी दूर हो जाता है। रातरानी के पौधे को घर के किसी भी कोने में रखा जा सकता है।

रातरानी पौधे के लाभ –

मिलती है शांति

रातरानी के फूलों की खुशबू बेहद ही अच्छी होती है और इस पौधे के आस पास होने से मन और दिमाग को शांति मिलती है। साथ में ही घर का वातावरण भी खुशबूदार हो जाता है।

भय करे दूर

रातरानी की सुगंध इतना अच्छी होती है कि ये भय तक को दूर कर देती है। इस पौधे के होने से मानसिक तनाव हट जाता है और स्नायु रोग से भी राहत मिल जाती है। साथ में ही चिंता, भय, घबराहट भी दूर हो जाती है।

बढ़ता है प्यार

जिन पति -पत्नी के बीच लड़ाई रहती है वो अपने कमरे में रातरानी के पौधे को रख लें। इस पौधे को बैडरूम में रखने से रिश्ते में सुधार आ जाता है और झगड़े होने भी बंद हो जाता है।

पसीने की दुर्गंध से मिले राहत

पसीने की दुर्गंध को दूर करने में रातरानी के फूल बेहद ही कारगर साबित होते हैं। इसलिए आप नहाते समय रातरा‍नी के फूलों को पानी में डाल लें और रोज इस पानी से नहाएं।

सकारात्मक ऊर्जा मिलती है

रातरानी बेहद ही सुगंधित होते हैं और इन फूलों के पास होने से सकारात्मक ऊर्जा बनीं रहती है। इसलिए जिन लोगों को नसकारात्मक महसूस होती है वो अपने घर में इस पौधे को जरूर रखें।

इस्तेमाल कर सकते हैं इत्र

इस पौधे को आसानी से घर में रख जा सकता है और इसे दिन में केवल एक बार ही पानी देन की जरूरत होती है। हालांकि फिर भी अगर आप इस पौधे को अपने घर में नहीं रखना चाहते हैं, तो आप इस पौधे के फूलों के इत्र का प्रयोग करें और इस पौधे के फूलों का इत्र घर में छिड़क दें। ऐसा करने से इस पौधे के फूलों की खुशबू घर में बनीं रहेगी।

Back to top button