बॉलीवुड

ये हैं बॉलीवुड की सुपरहिट ननद-भाभी की जोड़ियां, सगी बहनों से भी ज्यादा हैं क्लोज

कहा जाता है कि लड़की दो घरों की शान होती है। ऐसे में जब लड़की शादी करके दूसरे घर जाती है, तो उसके साथ कई रिश्ते जुड़ जाते हैं। इन सबमें सबसे खास रिश्ता होता है, भाभी और ननद का रिश्ता। ननद-भाभी का रिश्ता सबसे खास होने के साथ साथ, इस रिश्ते में कई खट्टी मीठी नोंक झोंक भी होती है, लेकिन जो प्यार ननद और भाभी के रिश्ते में दिखता है वो प्यार किसी दूसरे रिश्ते में नहीं होता है। आम लोगों की जिंदगी में तो ये रिश्ते काफी मायने रखते ही हैं, साथ ही सेलेब्स के जिंदगी में भी इस तरह के रिश्ते काफी महत्वपूर्ण होते हैं। सेलेब्स भी अपने रिश्तों को लेकर काफी सेंसिटीव होते हैं और अपने रिश्तों को संजोकर रखते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बॉलीवुड के ऐसे ननद भाभियों की जोड़ियों से रूबरू करवाने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद आपको पहले मालूम नहीं होगा।

करीना कपूर और सोहा अली खान

सोहा और करीना की जोड़ी इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। क्योंकि इन दोनों का रिश्ता ननद भाभी से ज्यादा सग्गी बहनों जैसा रिश्ता है। करीना और सोहा की जोड़ी को फैंस भी खूब पसंद करते हैं। ये दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ वाली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। यही नहीं करीना और सोहा एक दूसरे के साथ हॉलिडेज टाइम भी स्पेंड करती हैं।

ऐश्वर्या राय और श्वेता नंदा

ऐश्वर्या और श्वेता की जोड़ी भी काफी फेमस ननद-भाभी की जोड़ी है। दोनों कई बार बड़े इवेंट्स और शादियों में एक साथ देखे गए हैं। अभिषेक की बहन श्वेता ने कॉफी विद करण में कहा था कि, मैं अपने भाभी ऐश्वर्या से बहुत प्यार करती हूँ और खुश हूँ कि अभिषेक और ऐश्वर्या साथ हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और तरूणा अग्रवाल

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा के बारे में तो सब लोग जानते ही हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि, सोनाक्षी की भाभी का नाम तरूणा अग्रवाल है। तरूणा और सोनाक्षी में काफी प्यार है। तरूणा अपने ननद सोनाक्षी को छोटी बहन के समान मानती हैं।

रानी मुखर्जी और ज्योति

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक रानी मुखर्जी अपनी भाभी ज्योति के साथ काफी अच्छा बॉन्डिंग शेयर करती हैं। गौरतलब हो कि रानी के भाई ने कभी अपने परिवार की जिम्मेदारी ठीक से नहीं ली इसलिए रानी मुखर्जी ही अपने भाभी और उनके बच्चों ख्याल रखती हैं।

ट्विंकल खन्ना और अल्का भाटिया

ट्विंकल खन्ना और अल्का भाटिया के बीच भी काफी अच्छा रिश्ता है। दोनों ननद भाभी कम दोस्त ज्यादा लगते हैं। अल्का से जुड़ी एक घटना कई बार बताई जाती है, जिसमें उनकी भाभी ट्विंकल खन्ना ने उनकी मदद की थी। अल्का एक ऐसे व्यक्ति से शादी करना चाहती थीं, जो उनसे उम्र में 15 साल छोटा था और तलाकशुदा भी था। अक्षय कुमार इस शादी के खिलाफ थे, तब ट्विंकल खन्ना ने अक्षय को समझाया था और अल्का की शादी हो सकी थी।

मीरा राजपूत और सनाह

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत और सनाह खान भी एक दूसरे से काफी अच्छा बॉन्डिंग शेयर करती हैं। कहा जाता है कि, दोनों एक दूसरे से सभी बातें शेयर करती हैं। यही नहीं, सनाह और मीरा को कई बार एक साथ शॉपिंग करते हुए भी देखा गया है।

अनुष्का शर्मा और भावना कोहली

विराट और अनुष्का के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन विराट की बहन भावना कोहली के बारे में आप शायद ही जानते होंगे। भावना के बारे में कहा जाता है कि, वो अपनी भाभी अनुष्का को काफी प्यार करती हैं। ये बात भी सच है कि, दोनों एक दूसरे के साथ बहुत कम दिखते हैं, लेकिन अनुष्का और भावना के मन में एक दूसरे के लिए बहुत प्यार और सम्मान है।

Back to top button