दिलचस्प

क्रिकेट ही नहीं इश्क-विश्क में भी Virat को टक्कर देते हैं Ab de Villiers, भारत से है गहरा कनेक्शन

क्रिकेट की दुनिया के मिस्टर 360 कहे जाने वाले विस्फोटक और आक्रामक एबी डिविलयर्स से तो आप परिचित ही होंगे, लेकिन एबी अपने खेल में जितने आक्रामक और विस्फोटक हैं, निजी जिंदगी में उतने ही शर्मीले हैं। साउथ अफ्रीका के इस महान बल्लेबाज की क्रिकेटिंग करियर काफी लंबी है और उन्होंने अपने बल्लेबाजी के दम खम से कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, लेकिन आज हम उनके क्रिकेट के बारे में नहीं, बल्कि उनके लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कि एबी की प्रेम कहानी…

एबी की फिल्मी लव स्टोरी

एबी डिविलयर्स की प्रेम कहानी एकदम फिल्मी है। उनकी लव स्टोरी की शुरूआत होती है साउथ अफ्रीका में, लेकिन उस लव स्टोरी का डेस्टिनेशन है इंडिया। इंडिया सुनते ही आपके दिमाग में एक सवाल होगा कि साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर के लव स्टोरी का इंडिया से क्या संबंध ? आपको बता दें कि एबी ने ताजमहल के सामने अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया था। आज के इस लेख में हम एबी की लव स्टोरी और इंडिया कनेक्शन के बारे में तमाम बातें बताएंगे।

लड़की से बात करने के लिए मां की मदद लेनी पड़ी

एबी स्वभाव से काफी शर्मीले हैं। ये बात हम यूं ही नहीं कह रहे हैं, बल्कि एबी जिस लड़की को पसंद करते थे यानी जिस लड़की से एबी को एकतरफा प्यार हो गया था, उस लड़की से सीधे जाकर बात करने की भी हिम्मत नहीं जुटा पाए। उस लड़की से बात बनाने के लिए एबी को अपनी मां की मदद लेनी पड़ी। बता दें कि डेनियल स्वर्ट से एबी की पहली मुलाकात अपने पिता के फार्म हाउस में एक फंक्शन के दौरान हुई थी, क्योंकि डेनियल और एबी की फैमिली पहले से एक दूसरे के क्लोज थी।

एबी की मां ने लिया डेनियल से नंबर

फार्म हाउस में एक फंक्शन के दौरान एबी ने डेनियल को पहली बार देखा और पहली बार देखते ही उन्होंने अपना दिल डेनियल को दे दिया, लेकिन उस समय एबी काफी नर्वस थे और उनकी हिम्मत नहीं हुई कि वो डेनियल से बात कर सकें या उनका फोन नंबर ले सकें। डेनियल को पहली नजर में प्यार करने के बाद भी उन्होंने डेनियल को सिर्फ हैलो ही कहा था। इसके बाद एबी ने अपनी मां से इस बारे में बात की और फिर एबी की मां ने डेनियल से बात करके उनका नंबर लिया।

इसके बाद दोनों की मुलाकात एबी के भाई के शादी समारोह में हुई और उस समारोह में डेनियल ने एक गाना गाया। एबी डेनियल की आवाज सुनकर उन्हें और ज्यादा प्यार करने लगे। साथ ही वहीं तय कर लिया कि अब पूरी जिंदगी इसी लड़की के साथ बितानी है। इस मुलाकात में एबी ने डेनियल से थोड़ी बात भी की थी। इसके बाद से दोनों में खूब बातचीत हुई और फिर डेनियल भी एबी से प्यार करने लगीं।

ताजमहल में किया प्रपोज

दिलचस्प बात ये है कि भले ही दोनों के प्यार की शुरूआत उनके अपने देश में हुई हो, लेकिन इस प्यार को अंजाम मिला भारत के ताजमहल में। इस बात का जिक्र एबी ने खुद अपनी किताब एबी- द ऑटोबायोग्राफी में किया है। इस किताब में उन्होंने लिखा है कि 2013 आईपीएल शुरू होने से पहले वो अपनी प्रेमिका डेनियल को ताजमहल लेकर गए थे। साथ ही उन्होंने अपने किताब एबी- द ऑटोबायोग्राफी में बताया है कि ताजमहल के सामने घुटने पर बैठकर मैंने अपनी प्रेमिका डेनियल के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। इस प्रपोजल को डेनियल ने खुशी खुशी स्वीकार किया और इसके बाद दोनों की शादी 30 मार्च 2013 को हुई।

Back to top button