समाचार

चीन देश के लिए मुसीबत बन सकता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकल-वोकल फॉर्मूला, जानें कैसे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार को एक बार फिर से देश को संबोधित किया है और इस संबोधन में पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। साथ में ही मोदी ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भर (Self Reliance) का भी जिक्र किया और भारत को लोकल के लिए वोकल बनाने की बात कही।

लॉकडाउन के चौथे फेज की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि विदेशी ब्रांड्स खासकर चीन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है। इस समय में इसी लोकल ने हमारी मांग पूरी की, इसी लोकल ने हमें बचाए रखा है। लोकल बस जरूरत नहीं है, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है। अपनी इस बात से मोदी ने साफ तौर पर Self Reliance पर जोर दिया है और देश में खुद से ही चीजों के उत्पाद की बात कही है। ताकि देश की अर्थव्यवस्था आने वाले समय में और बढ़ सके।

विदेशी ब्रांड्स को दी चुनौती?

पीएम मोदी की इस अपील से आने वाले समय में विदेशी ब्रांड्स को टक्कर मिल सकती है और भारत भी अन्य देशों की तरह खुद को आत्मनिर्भर बना सकता है। यानी भारत भी उन देशों में शामिल हो सकता है, जो खुद से ही हर चीज का उत्पाद करते हैं। पीएम मोदी की इस बात से सबसे ज्यादा असर चीन देश को पड़ने वाला है। क्योंकि चीन देश से ही भारत सबसे ज्यादा चीजें आयात करता है और अगर भारत ही अपने आप से चीजों का उत्पाद शुरू कर देगा तो इससे चीन देश के आयात पर बुरा असर पड़ेगा।

निर्भरता की जाए कम

पीएम मोदी ने पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विप्मेंट्स (PPE) किट का उदाहरण देते हुए कहा कि अब चीन पर हमारी निर्भरता को पहले के मुकाबले कम किया जा सकता है। गौरतलब है कि भारत सरकार ने अब खुद से ही पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विप्मेंट्स (PPE) किट बनाने का काम शुरू कर दिया है। भारत पहले इन्हें चीन से आयात कर रहा था। लेकिन अब भारत की कई सारी कंपनियां खुद से ही इन किटों को बना रही है। जिससे की चीन देश पर निर्भरता कम हो गई है।

खादी व्यापार में आई तेजी

मोदी ने कहा कि उनके खादी पर जोर देने से खादी के व्यापार में तेजी आई और खादी आज एक बड़ा ब्रांड बन गया है। ये एक बस छोटी सी कोशिश थी और इसका परिणाम अच्छा रहा था। उम्मीद है कि आगे भी हम ऐसा करेंगे।

चीन देश पर अर्थव्यवस्था को लगेगा झटका

चीन देश में फैली कोरोना वायरस की महामारी आज पूरी दुनिया में पहुंच गई है। इस महामारी के कारण कई सारे देशों की अर्थव्यवस्था एकदम से गिर गई है और लाखों की संख्या में लोगों की मौत हो रही है। जिसके कारण चीन देश के खिलाफ दुनिया की बड़ी शक्तियां एक साथ आ गई हैं और ये सब देश चीन के खिलाफ मिलकर कार्यवाही करने का मन बना रहे हैं। इतना ही नहीं कई सारी कंपनियों ने तो चीन देश से अपने प्लांट हटाने का फैसला भी कर लिया है और इनमें से कई सारी कंपनियां भारत देश में आने को तैयार बैठी हैं। वहीं अब मोदी ने भी चीन के खिलाफ मोर्चा शुरू करते हुए चीन देश पर कम निर्भर रहने की बात कही है। यानी साफ है कि आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था और मजबूत हो सकती है और चीन की अर्थव्यवस्था को झटका लग सकता है।

Back to top button