राशिफल

Rashifal 13 May: गणेशजी की कृपा आज 4 राशि वालों की खुशियों से भर जाएंगी झोली, मिलेगा शुभ समाचार

हम आपको बुधवार 13 मई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 13 May 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आप जिंदगी के प्रति अपने नजरिये को सकारात्मक पाएंगे। शुभ सूचनाएं साझा करेंगे, सामाजिकता एवं संपर्क क्षेत्र बेहतर रहेगा। ऐसे काम से फायदा होगा, जो लंबे समय तक चलेगा। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएँ बन सकती है। आज विपरीत परिस्थितियां मन व्यथित कर सकती है। कमर व पैर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज माता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। निजी रिश्तों में कोई दिखावा न करें। लोगों को उनकी कमियों के साथ स्वीकार करें। मित्रों की वजह से उलझा कार्य सुलझेगा। दोस्तों से मदद मिलती रहेगी। मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी अतः एकाग्रता की कमी रहेगी। नौकरी करने वालों एवं व्यावसायिकों के लिए दिन अच्छा है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। बहनों को कोई उपहार देना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपको परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। सामाजिक मेलजोल में किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपके अच्छे गहरे संबंध बनेंगे। परिवार और समाज के लोग आपके लिए काफी मददगार हो सकते हैं। आगे बढ़ने के लिए आप कुछ नया सीखेंगे। पिता से विवाद हो सकता है। आप नशे से दूर रहें नहीं तो शारीरिक क्षति उठानी पड़ सकती है। मानसिक रूप से आज का दिन दुविधाओं और उलझनों का है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी की बात को दिल पर न लगाएं, अपने आप पर भरोसा रखें। आज आपकी कोई ऐसी इच्छा पूरी हो सकती है जिसके बारे में आप बहुत ज्यादा सोच रहे थे। मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में फोकस की कमी है। खान-पान में तली-भूनी चीज ना लेना बेहतर होगा। अपने से बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लें, जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आयेगी। अपने उत्तरदायीत्वों का निर्वाहन करना होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको अपने माता-पिता का पूरा साथ और आशीर्वाद प्राप्त होगा। दूसरों की राय को भी महत्त्व दें। लेकिन किसी की भी सलाह मानने से पहले यह अवश्य देख लें, कि वह सलाह आपके लिए कितनी कारगर है। संपत्ति में निवेश करने से आपको लाभ होगा। सफलता आपके दरवाजे पर दस्तक दे रही है। आज आप गूढ़रहस्यों और आध्यात्मिकता के रंगों में रंगे रहेंगे। आज से कुछ ऐसी व्यवस्था बनाएं ताकि सिर पर चढ़ा कर्ज कम हो।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके घर में अच्छा माहौल बना रहेगा। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आज आपके सामने कोई ऐसी परिस्थिति उभर कर आ सकती है, जिसका आपने सोचा नहीं था। प्रोफेशनल मोर्चे पर आपके शत्रु और प्रतिद्वंदी की योजनाएं निष्फल होंगी। आपके काम कुछ समय के लिये अटक सकते हैं। ऑफिस में काम का लोड बढ़ सकता है। आज कल्पनाशक्ति एवं सृजनात्मकशक्ति का श्रेष्ठ उपयोग आप कर पाएँगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज आप नए कार्यों का आयोजन कर पाएँगे। अपने बच्चों के साथ अधिक समय बिताने से आपको आराम करने में मदद मिलेगी। बिगड़े हुए रिश्तों और बिगड़ी बातों को सुधारने का मौका मिलेगा। किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें। जीवन में जो अव्यवस्थित चल रहा है उसे व्यवस्थित करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अनजाने व्यक्ति पर विश्वास न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। थोड़ा तनाव में रहेंगे। जिससे आपका नुकसान हो सकता है। अपनी सोच सकारात्मक बनाएं रखें। भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार में वृद्धि तो होगी, लेकिन कठिनाइयां भी आ सकती हैं। आज के दिन गौमाता का माथा छूकर प्रणाम करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी। घर में सुख-शांति का वातावरण छाया रहेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आएगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। करियर में यदि कोई परेशानी बनी हुई है तो वह हल हो जाएगी। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। संभव हो, तो वर्तमान में नए अनुबंध या समझौते न करें। आज करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर का वातावरण खुशनुमा हो जायेगा। सेहत आज फिट रहेगी। आप का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा पर जीवनसाथी के आरोग्य को लेकर मन चिंता रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपको ऑफिस में जूनियर से सहयोग मिल सकता है। कोई ऐसा व्यक्ति जल्द ही मिलेगा जो आपका मार्गदर्शन करेगा। कुछ नया अवश्य सीखें। अगर आप कोई वस्तु खरीदने की सोच रहे है तो देखभाल कर खरीदे नहीं तो धोखा खा सकते है। कोई काम किसी पर पूरी तरह से डिपेंड होकर न करें, तो ही अच्छा है। कन्फ्यूजन की स्थिति बन सकती है। कामवृत्ति और चोरी जैसे अनैतिक विचारों पर संयम रखिएगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश आपके पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। अपने आपको समझने का प्रयास करेंगे तो जीवन में कई परेशानियों का हल मिल जाएगा। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। कुछ मामले उलझ भी सकते हैं। दूसरों की मदद करते-करते खुद थकावट महसूस करेंगे। शारीरिक रूप से अशक्त होने और आलस्य के कारण कार्य में उत्साह नहीं रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज दिनभर सकारात्मक नजरिया रखें। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। ये दिन किसी नेक कार्य में अवश्य बिताएं जैसे दान आदि। अपनी ऊर्जाओं का उचित आंकलन करके ही किसी नए कार्य में लगाएं। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस ना करें। आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित हो सकती है।आपको कुछ ऐसे काम दिए जायेंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे।

आपने Rashifal 13 May 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 13 May 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 13 May 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मृतक संस्कार के बाद भी करवाई जाती है सत्यनारायण कथा, जानें क्या है वजह

Back to top button