बॉलीवुड

अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक ने रातों रात बदल डाली अपनी प्रोफाइल फोटो, वजह है बेहद ख़ास

भारत में मुंबई कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित इलाकों में से एक है। लोगों की सुरक्षा के लिए मुंबई पुलिस की ओर से अपनी जान की भी बाजी लगा दी गई है। फ्रंटलाइन में ये कोरोना वॉरियर्स खड़े हैं। इनकी हिम्मत और इनके जज्बे को तमाम बॉलीवुड सितारों ने भी सलाम किया है। उनके प्रति सम्मान जताते हुए इन्होंने अपनी DP बदल ली है और अपनी DP में मुंबई पुलिस का लोगो लगा लिया है।

अपनी DP जिन बॉलीवुड सितारों ने मुंबई पुलिस के लोगो से बदली है, उनमें सलमान खान, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, कैटरीना कैफ और टाइगर श्रॉफ जैसे तमाम बॉलीवुड सितारे शामिल है।

मुंबई में सर्वाधिक मामले

भारत में महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बद से बदतर हो गए हैं। मुंबई में कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। बीते दिनों मुंबई में एक ही थाने के 12 पुलिसकर्मी ड्यूटी करने के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण का शिकार हो गए थे। लोगों की जान बची रहे, इसके लिए डॉक्टरों और पुलिस वालों ने अपनी जान तक की बाजी लगा दी है। यही वजह है कि फिल्मी सितारों ने इन जांबाजों के प्रति अपना समर्थन जताया है और अपनी DP को मुंबई पुलिस के लोगो से बदल दिया है।

अक्षय ने लिखा


अपने ट्विटर पर अक्षय कुमार की ओर से लिखा गया है कि हर दिन फ्रंटलाइन वर्कर्स की बहादुरी के बारे में मैं सुन रहा हूं। इन्हें न थकान हो रही है और न किसी तरह का डर इन्हें सता रहा है। ये केवल हमें प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे ही हीरोज में से एक महाराष्ट्र की पुलिस भी है। उन्हें सम्मान देने के लिए मैं अपने प्रोफाइल पिक्चर को बदल रहा हूं। आप भी इसे ज्वाइन करें और दिल से इन्हें सलाम करें।

अजय देवगन की सलामी


अभिनेता अजय देवगन ने भी अपनी DP बदल दी है। मुंबई पुलिस के प्रति उन्होंने अपना आभार जताया है और मुंबई पुलिस पर गर्व भी जताया है।

सलमान भी पीछे नहीं

सलमान खान इस लॉकडाउन के दौरान अपने पनवेल वाले फार्म हाउस में हैं। इस कठिन घड़ी में मुंबई पुलिस के प्रति उन्होंने भी सम्मान दर्शाया है और उन्होंने अपनी DP बदल डाली है।

टाइगर श्रॉफ ने भी दिया सम्मान

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ भी इस वक्त मुंबई पुलिस के साथ खड़े हैं और मुंबई पुलिस को समर्थन देने की बात कर रहे हैं। अपनी DP में टाइगर श्रॉफ ने भी मुंबई पुलिस के लोगो को जगह दे दी है।

इन्होंने भी किया सलाम

बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की ओर से भी मुंबई पुलिस के जज्बे को सलाम किया गया है और उन्होंने अपनी DP में मुंबई पुलिस का लोगो लगा दिया है। अभिनेता विकी कौशल ने भी बिल्कुल ऐसा ही किया है। रितेश देशमुख की ओर से भी अपनी डीपी में मुंबई पुलिस के लोगो को जगह दे दी गई है। इन सबके अलावा भूमि पेडणेकर, वाणी कपूर, दिशा पाटनी और करण जौहर जैसे बाकी बॉलीवुड सितारों ने भी मुंबई पुलिस को सलाम करते हुए अपनी DP में मुंबई पुलिस के लोगो को जगह दी है।

पढ़ें कभी क्रिकेटर अजय जाडेजा पर दिल हार बैठी थीं माधुरी, लेकिन इस एक गलती ने ख़त्म कर दिया था रिश्ता

Back to top button