बॉलीवुड

OMG: साल 2014 में ही हो चुकी थी प्रियंका चोपड़ा की शादी? इस शख्स ने किया दावा

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति के साथ लॉस एंजेलस में वक्त बिता रही हैं। इसके साथ ही वे सोशल मीडिया पर अपने फैंस को कोरोना वायरस से जागरुक करती हुई नजर आती हैं, जिसकी वजह से प्रियंका अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इसी बीच एक बार फिर से वे चर्चा में आ गई हैं, लेकिन इस बार कहानी में ट्वीस्ट है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा अपने किसी फोटो या पोस्ट की वजह से सुर्खियों में नहीं है, बल्कि शादी की वजह से चर्चा में है। जी हां, एक शख्स ने दावा किया कि उसने देसी गर्ल से साल 2014 में ही शादी कर ली थी। तो चलिए जानते हैं कि पूरी खबर क्या है?

पूरी दुनिया जानती हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर, 2018 को अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ शादी की थी, लेकिन एक शख्स का दावा है कि उसकी शादी प्रियंका के साथ साल 2014 में ही हो चुकी थी। चौंक गए न आप? चौंकिए मत…! दरअसल, इसके पीछे एक लंबी कहानी है और साल 2014 में भी ये मुद्दा काफी गरमाया भी था। मीडिया में बढ़ चढ़कर दिखाया गया था कि प्रियंका चोपड़ा की शादी हो गई है और उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही थी, लेकिन बाद में कहानी कुछ और ही निकली।

प्रियंका को इस शख्स ने पहनाई थी फूलों की माला

ब्रैंडन शूस्टर नाम के एक शख्स ने यह दावा किया है कि वह 2014 में प्रियंका चोपड़ा से शादी कर चुका है। इसके साथ ही उसने एक फोटो शेयर की है, जिसमें उसने देसी गर्ल को फूलों की माला पहनाया है। ये तस्वीर साल 2014 में भी तेज़ी से वायरल हुई थी, लेकिन ये तस्वीर एक बार फिर से सुर्खियों में आई है। हालांकि, इस बार सुर्खियों में आने के पीछे की वजह कुछ है, लेकिन उस समय यही माना गया था कि देसी गर्ल से इस शख्स ने शादी कर ली है।

क्या है पूरा मामला?

ब्रैंडन शूस्टर ने मामले से पर्दा हटाते हुए बताया कि साल 2014 में उसने प्रियंका चोपड़ा का स्वागत करने के लिए उन्हें फूलों की माला पहनाई थी, जिसके बाद भारतीय मीडिया में उनकी शादी की खबर को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया गया था। उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं था कि फूलों की माला पहनाना भारतीय धर्म में शादी का एक प्रतीक है, लेकिन जब उन्होंने अगले दिन खबरें देखी, तो उनकी शादी की खबर वायरल थी, ऐसे में उस समय वे फेमस हो गए थे।  ब्रैंडन शूस्टर ने आगे कहा कि लोग मेरा इंटरव्यू लेने के लिए आ गए थे और तब जाकर मैंने तमाम गलतफहमियां दूर की थी।


दरअसल, अमेरिकन मॉडल क्रिसी टीगन ने ट्वीट करके लोगों से पूछा कि क्या आप कभी एक मिनट के लिए फेमस हुए हो? उनका मतलब था कि किसी ने बैकग्राउंड किरदार निभाया हो या फिर कोई विज्ञापन किया हो, जिसकी वजह से फेमस हुआ हो? बस उनके इसी सवाल का जवाब देते हुए ब्रैंडन शूस्टर ने साल 2014 की यादें ताजा कर दी और एक बार फिर से वे भारतीय मीडिया में फेमस हो गए। बता दें कि देसी गर्ल से जुड़ी हर छोटी मोटी खबर उनके फैंस के लिए काफी ज्यादा मायने रखती है।

Back to top button