दिलचस्प

Lockdown के बीच 3 फीट का दूल्हा-4 फीट की दुल्हन की हुई शादी, वायरल हुई तस्वीरें

कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन में उन परिवारों को काफी ज्यादा तकलीफ उठानी पड़ रही है, जिनके यहां शादी जैसे मांगलिक कार्यक्रम होने थे और साथ ही तैयारियां भी पूरी की जा चुकी थीं। ऐसी स्थिति में अचानक हुए लॉकडाउन के कारण उन्हें पहले से तय शादी की तारीख को आगे खिसकानी पड़ी। इसके लिए उन परिवारों को आर्थिक के साथ साथ मानसिक और शारीरिक मेहनत का भी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ कई शादियां ऐसी हो रही हैं, जिनके अलग से ही चर्चे हो रहे हैं। लॉकडाउन के इस दौर में देश भर में कई ऐसी शादियां हो रही हैं, जो आजकल अलग से चर्चा का विषय बन रही हैं। हालांकि, लॉकडाउन के तीसरे चरण में सरकार द्वारा भी शादी के लिए सशर्त छूट दी गई है, जिसमें शर्त यह है कि शादी में सिर्फ 50 लोग होंगे।

इसी बीच महाराष्ट्र से शादी का एक अनोखा दृश्य देखने को मिला है। ये शादी एक 29 साल के लड़के और 19 साल की लड़की के बीच हुई है। दिलचस्प यह है कि लड़के की हाइट 3 फीट और लड़की की हाइट 4 फीट है। इस अनोखी जोड़ी की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए इस जोड़ी को बेहद ही क्यूट कपल कह रहे हैं। इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने इस पर खूब लाइक और कमेंट किए।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह शादी का दृश्य महाराष्ट्र के धुले जिले के शिरपुर तहसील का है, जहां यह अनोखा विवाह संपन्न हुआ है। 29 साल और 3 फीट के राजेंद्र कोली ने 19 साल की नयना से शादी की है। इन दोनों की शादी की तस्वीरों ने सभी का मनमोह लिया। शादी की सबसे दिलचस्प बात ये है कि दूल्हे की ऊंचाई 3 फीट, तो वहीं दुल्हन का कद 4 फीट था।

इतने पढ़े हैं दूल्हा और दुल्हन

दोनों की पढ़ाई लिखाई की बात की जाए तो, दूल्हा बना झामरू ने मात्र दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई की है, तो वहीं दूसरी तरफ दुल्हन बनी नयना ग्यारहवीं तक पढ़ी है। बताया गया कि इन दोनों की शादी पहले ही तय हो चुकी थी और शादी भी होने वाली थी, लेकिन अचनाक से कोरोना का संक्रमण पूरे देश में फैल गया और फिर लॉकडाउन हो गया। इसी वजह से झामरू और नयना की शादी नहीं हो पा रही थी। अब जब सरकार ने शादी को लेकर थोड़ी रियायत दी है, तो यह शादी संपन्न हो  पाई है।

आपको बता दें कि इस शादी में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग के सभी नियमों का पालन हुआ है। इसके अलावा शादी करने के लिए जो भी दिशा निर्देश सरकार ने जारी किए हैं, उनका भी पालन किया गया। विवाह समारोह भी काफी सादे ढंग से किया गया। इसी सादे विवाह समारोह में दोनों की शादी बुधवार को संपन्न हुई। बताया गया कि झामरू और नयना की शादी में दोनों पक्ष के कई रिश्तेदार शामिल होना चाहते थे, लेकिन देशव्यापी लॉकडाउन के चलते नहीं आ सके।

Back to top button