बॉलीवुड

ऐश्वर्या की रॉयल गोदभराई की तस्वीरें पहली बार आई सामने, बच्चन परिवार ने ऐसा रखा था बहू का ख्याल

ऐश और अभिषेक की शादी जितने आलीशान तरीके से हुई थी उतने ही शानदार तरीके से ऐश की गोदभराई भी हुई

पूर्व मिस वर्ल्ड और करोड़ों दिलों की धड़कन ऐश्वर्या आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। आज ऐश बच्चन परिवार की बहू हैं और एक बेटी की मां भी, लेकिन उनके चाहने वालों में कोई कमी नहीं हुई है। ऐश्वर्या और अभिषेक बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेस्ट कपल में से एक माने जाते है। दोनों के बीच का प्यार और अंडरस्टैंडिंग आज भी न्यूली वेड कपल को सीख देने का काम करते हैं। ऐश ने जहां एक्टिंग में अपना दम दिखाया है तो वहीं घर की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाया है। वहीं बच्चन परिवार भी अपनी बहू से बहुत लगाव रखता है। ऐश्वर्या जब मां बनने वाली थीं तो उनकी गोदभराई का कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से हुआ था।

 

बेहद खूबसूरत लग रही थीं ऐश

ये तस्वीरें 2011 की हैं जब ऐश मां बनने वाली थीं और अराध्या उनके पेट में थीं।ऐश के लिए इस खास रस्म का आयोजन उनकी मां वृंदा राय ने किया था। इस कार्यक्रम में बच्चन परिवार भी था। शादी की तरह ऐश की गोद भराई भी बहुत ही आलीशान तरीके से की गई थी। ये कार्यक्रम ऐश के लिए था इसलिए इसे काफी निजी रखा गया था और बहुत कम ही तस्वीरें सामने आई थी। हालांकि जो तस्वीरें सामने आई हैं उन्हें देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कितने रॉयल तरीके से ऐश का ये कार्यक्रम किया गया था।

ऐश बैठी हुई थीं और अभिषेक उनके साथ पूरे वक्त मौजूद थे। अभिषेक ऐश का ख्याल रख रहे थे कि उन्हें किसी भी तरह की तकलीफ ना हो। उनका ये गोदभराई की रस्म केरल स्टाइल में की गई थी। खाने का सारा इंतजाम भी दक्षिण भारतीय तरीके से किया गया था। ये सारा कार्यक्रम ऐश की मां और अभिषेक की सास वृंदा राय ने किया था।

अमिताभ-जया ने दिया आशीर्वाद

पूरे फंक्शन में बच्चन परिवार ऐश की सेवा में लगा हुआ था। कुछ तस्वीरें सामने आई जिसमें अमिताभ ऐश को आशीर्वाद देते नजर आए रहे थे। वहीं जया बच्चन के चेहरे पर भी दादी बनने की खुशी साफ झलक रही थी। ऐश ने झुककर अपने सास-ससुर के पैर भी छूए थे। वहीं उनकी मां वृंदा राय और किशन राज भी बेटी को आशीर्वाद दे रहे थे।

बता दें कि ऐश और अभिषेक ने साल 2007 में शादी की थी। इनकी शादी बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादी में से एक मानी जाती है। दोनों की शादी की रस्में इतनी आलीशान तरीके से हुई थी की देखने वाले हैरान रह गए थे। उस समय भी बहुत सी तस्वीरें साफ नहीं आई थीं। इसके बाद 2011 में ऐश ने फैंस को गुड न्यूद दी थी की वो मां बनने वाली हैं। बेटी पैदा होने की खुशी में बच्चन परिवार बेहद खुश था।

ऐश और अभिषेक आज अपनी एक बेटी के साथ बेहद खुशी के साथ रहते हैं। साथ ही पूरा बच्चन परिवार दिन का एक वक्त का खाना एक साथ खाता है। ये परिवार हर वक्त हर घड़ी एक साथ रहता है। हाल ही में कुछ दिन पहले ये खबरें सामने आई थी कि ऐश फिर मां बनने वाली हैं, लेकिन ये खबरें झूठी निकली थी। फिलहाल ऐश और अभिषेक एक साथ लॉकडाउन में अच्छा समय बीता रहे हैं।

Back to top button