बॉलीवुड

अगर शादी के लिए रनबीर कपूर मान लेते ऋषि कपूर की बात, तो बहू की जगह घर में आता दामाद

बॉलीवुड के हैंडसम हंक रनबीर कपूर अपनी फिल्मों के साथ साथ अपने लव-अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। आज कल रनबीर आलिया भट्ट के साथ हर वक्त नजर आते हैं। ऋषि कपूर के अंतिम कार्यक्रम में आलिया पूरे वक्त रनबीर के साथ मौजूद थी। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही रनबीर और आलिया की शादी की खबरें जोरों पर थीं। लगातार ऐसी खबरें सामने आ रहीं थीं कि आलिया और रनबीर इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं कपूर परिवार भी अक्सर इनके साथ तस्वीर क्लिक करवाते नजर आ जाता था। रनबीर की शादी को लेकर ऋषि कपूर ने निधन से पहले एक ऐसा ट्वीट कर दिया था जिससे सभी हैरान रह गए थे। इस ट्वीट में उन्होंने रनबीर और अयान की शादी की बात कही थी।

ऋषि के ट्वीट से हुई थी गलतफहमी

बता दें कि रनबीर कपूर और निर्देशक अयान मुखर्जी बहुत अच्छे दोस्त हैं और काफी वक्त साथ में गुजारते हैं। अयान की फिल्म ब्रह्मास्त्र में रनबीर आलिया के साथ नजर आने वाले हैं। वहीं अयान की फिल्म ये जवानी है दीवानी ने भी रनबीर की फैन फॉलोइंग बढ़ा दी थी। ऐसे में दोनों की जोड़ी पर्दे पर और असल जिंदगी में खूब जम रही है।

2018 में ऋषि ने रनबीर और अयान की इस दोस्ती के मोमेंट को कैप्चर करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस पोस्ट पर कैप्शन लिखा था- बेस्ट्र फ्रेंड्स, अब तुम दोनों को शादी कर लेनी चाहिए। ऋषि के कहने का मतलब था कि अब दोनों की शादी की उम्र हो गई है और इन्हें दुल्हनें घर लानी चाहिए, लेकिन यूजर ने इन बातों का गलत मतलब निकाल लिया।

ट्वीटर यूजर ने समझा कि ऋषि रनबीर और अयान को आपस में शादी करने को कह रहे हैं। इसके बाद से इस तस्वीर पर काफी मजेदार कमेंट्स आने लगे थे। गौरतलब है कि अयान और रनबीर एक दूसरे के साथ काफी टाइम स्पेंड करते हैं और एक दूसरे के बेस्ट ब्रो हैं। वहीं अब आलिया भी इस गैंग का हिस्सा बन चुकी हैं।

रनबीर-अयान की गैंग का हिस्सा बनीं आलिया

आलिया रनबीर और अयान अक्सर ही एक साथ वेकेशन स्पेंड करते नजर आते हैं। इस साल की न्यूईयर पार्टी में भी तीनों एक साथ नजर आए थे। इस पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। वहीं ऋषि कपूर के निधन के समय भी अयान पूरे वक्त रनबीर के साथ मौजूद थे। तीनों की दोस्ती पूरे बॉलीवुड में काफी फेमस है। अक्सर ही तीनों साथ में वक्त बिताते नजर आते हैं।

वर्क्रफंट की बात करें तो रनबीर और आलिया भट्ट पहली बार अयान की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के दौरान ही दोनों की नजदीकियां बढ़ीं थीं। इसके बाद से बी-टाउन में दोनों के अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं। वहीं महेश भट्ट और ऋषि कपूर ने भी साफ तौर पर कह दिया था कि उन्हें इस रिश्ते से कोई परेशानी नहीं है। खबरों की माने तो ऋषि इस दुनिया को अलविदा कहने से पहले बेटे रनबीर की शादी देखना चाहते थे। बता दें कि रनबीर-आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र 4 दिसंबर 2020 को रिलीज होगी।

Back to top button