बॉलीवुड

जब सोनू निगम ने बीआर चोपड़ा के सामने गाया महाभारत का टाइटल ट्रैक, 31 साल पुराना विडियो वायरल

कोरोना वायरस की वजह से इस वक्त पूरी दुनिया थम गई है। सभी देश कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं। दुनिया के बहुत से देशों में इस वक्त लॉकडाउन लगा हुआ है। भारत में भी लॉकडाउन इस वक्त चल रहा है। कोरोना वायरस की वजह से बहुत से लोग दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फंसे हुए हैं। भारत के लोकप्रिय सिंगर सोनू निगम भी कोरोना वायरस की वजह से ही वर्तमान में दुबई में फंसे हुए हैं। महीने भर से ज्यादा हो गया है, लेकिन उनका भारत आना मुमकिन नहीं हो पा रहा है।

सामने आया वीडियो

इसी बीच सोनू निगम का एक बहुत ही पुराना वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा है। यह वीडियो 31 साल पुराना है। उस वक्त सोनू निगम की उम्र केवल 16 साल की थी। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू निगम एक मंच पर मौजूद हैं। यहां वे महाभारत का टाइटल सॉन्ग गा रहे हैं। जिस वक्त यह कंसर्ट हुआ था, वह 1989 का समय था। यह वीडियो उसी दौरान का बताया जा रहा है। इस वीडियो में आपको महाभारत बनाने वाले बीआर चोपड़ा और महाभारत में भीष्म पितामह की भूमिका निभाने वाले मुकेश खन्ना भी देखने को मिल जाएंगे।

बना दिया था दीवाना


यह वीडियो इस बात का सबूत है कि सोनू निगम में गाने का टैलेंट बचपन से ही था। बचपन से ही उनकी आवाज का जादू लोगों पर चल जाता था। वीडियो में उनकी आवाज को सुनकर आपको भी उन पर नाज होने लगेगा। केवल 16 साल की उम्र में सोनू निगम ने महाभारत के टाइटल सॉन्ग को इस मंच से इस तरह से गाया था कि वहां मौजूद दर्शक तो एकदम उनके दीवाने ही हो गए थे।

सोनू निगम ने किया शेयर

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने कई गानों को अपनी आवाज देकर उन्हें यादगार बना डाला है। अपने यूट्यूब चैनल पर सोनू निगम की ओर से इस वीडियो को शेयर भी किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि इंदौर के तालकटोरा स्टेडियम ने गाया गया मेरा पुराना वीडियो। यहां मैंने महाभारत का टाइटल सॉन्ग गाया था। मैंने इस गाने को पूरी तरीके से याद कर लिया था। उस समय हमारे पास यूट्यूब जैसा कोई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म मौजूद नहीं था।

छोड़ दिया था ट्विटर

कुछ वर्ष पहले सोनू निगम की ओर से लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी। उन्होंने इसे लेकर कई ट्वीट किए थे। सोनू निगम के इस ट्वीट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया में इसे लेकर काफी विरोध हुआ था। सोनू निगम ने इस विरोध को देखने के बाद ट्विटर से नाता ही तोड़ लिया था। हाल ही में सोनू निगम के वही पुराने ट्वीट सोशल मीडिया में एक बार फिर से ट्रेंड करने लगे, जिसके बाद एक बार फिर से सोनू निगम के विरोधियों की ओर से उन पर कमेंट किया जाने लगा है। खैर, सोनू निगम इन दिनों दुबई में हैं और पूरी तरीके से वे वहां सुरक्षित हैं।

पढ़ें सालों बाद कॉलेज पहुंचकर भावुक हुए सोनू सूद, कहा- ‘अब सबकुछ बदल गया, लेकिन एक चीज…’

Back to top button