Trending

ऋषि कपूर के अलावा इन सेलिब्रिटीज की भी अचानक निधन की आई थी खबर, सदमें में आ गए थे फैंस

बॉलीवुड के बहुत से ऐसे सितारे हैं जिन्होंने दुनिया को अचानक अलविदा कह दिया और फैंस हैरान ही रह गए

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर भी इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए। बुधवार की रात ऋषि कपूर की तबीयत बिगड़ी और उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। ऋषि कपूर के जाने की खबर ने बॉलीवुड के साथ साथ फैंस को भी झकझोर के रख दिया। ऋषि से ठीक एक दिन पहले इरफान खान भी अचानक दुनिया को अलविदा कह गए। इन स्टार्स के अलावा बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे हैं जिनका अचानक से दुनिया छोड़ जाना बॉलीवुड को ही नहीं बल्कि फैंस को भी गहरा सदमा दे गया।

श्रीदेवी

 

बॉलीवुड की चांदनी और चुलबुले रोल निभाने वाली श्रीदेवी के निधन की खबर ने भी सबको सदमा दे दिया था। जब श्रीदेवी के मौत की खबर सामने आई तो पहले इसे कार्डियक एरेस्ट बताया गया था। हालांकि बाद में जांच से पता चला था कि श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुई थी। श्रीदेवी दुबई में अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार की शादी में गई थीं जहां उनकी अचानक मौत हो गई और फैंस को झटका लग गया।

दिव्या भारती

बॉलीवुड की गुड़िया कही जाने वाली दिव्या भारती की महज 19 साल में हुई मौत ने फैंस को एकदम हैरान कर दिया था। दिव्या भारती की मौत उनके अपॉर्टमेंट के छत से गिरने से हुई थी। हालांकि उनकी मौत के राज से अभी तक पर्दा नहीं हटा है और अभी भी इस पर लोगों का संशय बना हुआ है। वहीं उनका अचानक से दुनिया छोड़ जाना काफी हैरानी भरी बात रही। दिव्या भारती ने कई हिट फिल्मों में काम किया था।

सौंदर्या

सौंदर्या ने बॉलीवुड से कहीं ज्यादा तेलुगु फिल्म में काम किया है। हालांकि बॉलीवुड में उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ सूर्यवंशम में काम किया था। इस फिल्म से लोग उन्हें पहचानने लगे थे। इस फिल्म में उन्होंने हीरा ठाकुर की पत्नी का रोल निभाया था। सौंदर्या की उम्र बहुत ज्यादा नहीं थी जब एक प्लेन क्रैश में उनकी डेथ हो गई। उनका सिनेमा को इस तरह अलविदा कह देना हर किसी के लिए हैरानी भरा था।

परवीन बॉबी

 

बॉलीवुड की ग्लैमरस और खूबसूरत हिरोइन परवीन बॉबी ने भी दुनिया को ऐसे अचानक ही अलविदा कहा था। परवीन 20 जनवरी 2005 को अपने फ्लैट में मृत पाई गई थी। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस परवीन की लाश तीन दिन बाद मिली थी। वो अपने रुम में बिल्कुल अकेली रहती थीं और अंत समय में उनके पास कोई नहीं था। एक शानदार शख्सियत की ऐसे गुमनाम मौत ने सभी को हिला कर रख दिया था।

ओम पुरी

 

हिंदी सिनेमा में कई तरह के रोल निभाकर नाम कमाने वाले ओम पुरी की डेथ भी काफी हैरानी भरी थी। ओम पुरी ने 100 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया था और 20 हॉलीवुड फिल्मों में भी अपना सिक्का जमाया था। वो 6 जनवरी की सुबह अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। रिपोर्ट मे सामने आया था कि उनके सिर में डेढ़ इंच गहरा चोट का निशान था। उनकी अचानक से हुई मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया।

मधुबाला

बॉलीवुड की एवरग्रीन खूबसूरत एक्ट्रेस मधुबाला भी जब इस दुनिया को अचानक छोड़ गईं तो सभी को हैरान कर गईं। महज 36 साल की उम्र में मधुबाला को कैंसर हो गया और इसके चलते उनका निधन हो गया। मधुबाला ने मिस्टर एंड मिसेज 55, चलती का नाम गाड़ी और मुगल-ए-आजम जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया था।

जिया खान

 

बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने आईं जिया खान ने खुद बेहद कम उम्र में मौत को गले लगा लिया था। अपने फ्लॉप करियर और प्यार में मिले धोखे के चलते जिया खान ने 3 जून 2013 को 25 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया था। जिया खान ने आत्महत्या की थी, लेकिन उनकी मां ने सूरज पंचोली पर उन्हें आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि जिया मां बनने वाली थी और उसे अबॉर्शन के लिए मेडिसन भी सूरज ने लाकर दी थी। जिसके बाद दुखी होकर जिया ने आत्महत्या कर ली थी।

इरफान खान

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता 29 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से बॉलीवुड और फैंस में गहरा शोक है। इरफान लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। अचानक से बिगड़ी तबीयत के चलते उन्हें अस्पताल भर्ती किया गया जहां उनकी मौत हो गई।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33