दिलचस्प

लॉकडाउन में सब्जी लेने गया था शख्स, साथ में ले आया दुल्हन, गृह प्रवेश की जगह थाने पहुंच गई बहु

लॉकडाउन के दौरान एक शख्स घर का जरूरी सामान लेने गया था। लेकिन जब ये शख्स अपने घर वापस लौटा, तो दुल्ह साथ लेकर आया। ये अजीबोगरीब मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का है। बताया जा रहा है कि एक शख्स घर से सब्जी और राशन लाने का बोल कर निकला था। लेकिन जब वो अपने घर वापस लौटा तो उसके साथ एक दुल्हन थी। वहीं बेटे की पत्नी को देख घरवालों के होश उड़ गए और सब हैरान रह गए। इतना ही नहीं ये मामला पुलिस के पास पहुंच गया।

 

लॉकडाउन की वजह से कई सारे लोगों की शादी टल गई है और लोगों ने अपनी शादी को आगे बढ़ा दिया है। लेकिन यूपी के साहिबाबाद में एक युवक ने लॉकडाउन में अचानक से शादी करने का मन बना लिया और घर वालों को बिना बताए शादी कर ली। ये युवक घर का राशन लाने का बोलकर घर से निकला था। लेकिन जब घर वापस आया तो अपने साथ दुल्हन ले आया। इस युवक ने जिस लड़की से विवाह किया है वो इसकी प्रेमिका है। वहीं इस युवक के घर वालों ने इस शादी को मानने से इंकार कर दिया है।

युवक का कहना है कि उसने मंदिर में शादी की है और वो लड़की से प्यार करता है। हालांकि परिवार वालों ने युवक की इस हरकत पर गुस्सा जाहिर किया है और पुलिस से मदद मांगी है। शादी के बाद बहु का गृह प्रवेश करवाने की जगह युवक की मां उसे अपने साथ थाने ले गई। जहां पर पुलिस को इस मसले को हल करने को कहा गया।

युवकी की मां इस शादी से बिलकुल खुश नहीं है और मां ने दुल्हन को अपने घर में घुसने से रोक दिया। जिसके बाद घर में खूब हंगामा हुआ।  ये मामला पुलिस तक पहुंच गया और पुलिस थाने में इन लोगों ने खूब हंगामा किया। वहीं पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पाया कि इन दोनों ने एक महीने ही शादी कर ली थी और अब दोबारा से शादी करके घर आए है। युवक के अनुसार उसने हरिद्वार में एक महीने पहले भी शादी की थी। वहीं अब इन्होंने फिर से मंदिर में शादी की है। वहीं युवक की मां का कहना है कि शादी हुई भी है या नहीं, इस बात का कोई सबूत नहीं है। इसलिए वो लड़की को घर में प्रवेश नहीं करने देंगी।

युवक की मां के शादी को ना मानने के बाद पुलिस ने इस समस्या का हल निकालते हुए युवक को अपनी पत्नी के साथ किराये के मकान में रहने की सलाह दी। वहीं पुलिस के समझाने के बाद लड़का अपनी दुल्हन को लेकर किराए के मकान में चले गया है। जबकि लड़की की मां ने साफ कहा दिया है कि वो लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही इस बात पर कोई फैसला लेंगी और लॉकडाउन खत्म होने से पहले इन्हें घर आने की जरूरत नहीं है।

Back to top button