दिलचस्प

दो घंटे की ड्राइव और तीन फ्लाइट बदल कर इस क्रिकेटर की शादी में पहुंचे धोनी, किया था सरप्राइज

धोनी कभी जमीन पर बैठकर खाना खा लेते हैं तो कभी कभी जमीन पर लेटकर ही आराम करने लगते हैं

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और शानदार बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पीच पर जितने अक्रामक नजर आते हैं असल जिंदगी में उतने ही सुलझे हुए हैं। उनके साथ खेलने वाले खिलाड़ी जानते हैं कि धोनी दिल के बहुत प्यारे हैं। खिलाड़ियों के मन मे धोनी के लिए हमेशा प्यार बना रहता है और वो उन्हें याद भी करते रहते हैं। लॉकडाउन के चलते आईपीएल टल गया है और खिलाड़ी एक दूसरे को मिस कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया के जरिए वो एक दूसरी से जुड़ी बातें भी फैंस से शेयर कर रहे हैं। ऐसे ही धोनी की सादगी का ये किस्सा किंग्स एलेवन पंजाब के कैप्टन मनदीप सिंह ने शेयर किया था।

लंबा सफर तय कर पहुंचे थे धोनी

मनदीप सिंह ने उस दिन का जिक्र किया जब उनकी शादी होने वाली थी। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को शादी में इन्वाइट किया था। इसके बाद धोनी ने तीन तीन फ्लाइट बदली और फिर दो घंटे की ड्राइविंग की और फिर मनदीप की शादी में शामिल हुए। मनदीप की खुशी का ठिकाना नहीं रहा कि धोनी शादी में आने के लिए इतना लंबा सफर तय किए।

 

आईपीएल मे किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज मनदीप सिंह अपनी शादी में धोनी को देखकर फूले नहीं समाए। पिछले साल एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मेरी शादी दिसंबर 2016 में हुई थी। मैं चाहता था कि धोनी मेरी शादी में आए, लेकिन मुझे उम्मीद नहीं थी की वो आ जाएंगे। जब उन्हें इनविटेशन भेजा गया था तो भी उन्होंने नहीं बताया था कि वो आने वाले हैं।

मनदीप ने आगे कहा कि धोनी ने इनविटेशन मिलने पर कहा था कि उन्हें न्यूयॉर्क जाना है, लेकिन अचानक से मेरी शादी में आकर उन्होंने मुझे सरप्राइज कर दिया। अपने इतने बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर वो मेरी शादी में आए और मेरे इस खास दिन को और यादगार बना दिया। मनदीप ने कहा कि धोनी को इस शादी में पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ा था। पहले धोनी रांची से दिल्ली पहुंचे। इसके बाद वो वहां से अमृतसर पहुंचे। अमृतसर पहुंचने के बाद धोनी ने दो घंटे कार ड्राइव की और फिर वो मेरी शादी में पहुंचे।

धोनी की सादगी के पसंद करते हैं साथी खिलाड़ी

मनदीप ने कहा कि मुझे उनकी ये सादगी बहुत पसंद आई। धोनी भाई की सबसे खास बात ये है कि वो अपना स्टेटस कभी जताते नहीं है। मनदीप ने कहा था कि वो खाना साथ में बैठकर खाते थे और बिरयानी मंगवार नीचे जमीन पर बैठकर खाया करते थे। गौरतलब है कि इससे पहले भी धोनी का ये अंदाज फैंस को देखने को मिला है।

सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि कई क्रिकेट प्लेयर्स भी धोनी का ये अंदाज खूब पसंद करते हैं। एक बार सुनील गावस्कार ने कहा कि जब हम सब फ्लाइट में सफर करते हैं तो बिजनेस क्लास में ज्यादा सीटें नहीं होती है। ऐसे में इन सीटों को सिर्फ कप्तान और कोच के लिए ही रिजर्व रखा जाता है और जिन लोगों का टीम में प्रदर्शन अच्छा रहता है उन्हें ये सीट मिलती है, लेकिन धोनी को इस सीट से कोई मतलब नहीं रहता। यहां तक की जब धोनी कैप्टन थे तो भी वो बिजनेस क्लास में नहीं बैठते थे। धोनी की ये सादगी ही सिर्फ फैंस को नहीं बल्कि क्रिटेर्स को भी उनका फेवरेट बना देती है। धोनी फिलहाल लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं।

Back to top button