विशेष

10 हजार रुपये के लिए बेची पत्नी, महिला के साथ किया गया 3 दिनों तक दुष्कर्म, पति गिरफ्तार

मुरादाबाद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। दरअसल मुरादाबाद में एक पति ने अपनी पत्नी को पैसों के लालच में दो घंटे के लिए बेच दिया। जिसके बाद उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया गया। वहीं पत्नी के दो घंटे बाद वापस घर ना आने पर पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस से कहा कि उसकी पत्नी लापता हो गई है। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और तब इस बात का खुलासा हुआ कि इस व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बेचा था। ये घटना उत्तर प्रदेश राज्य की है।

सोमवार को पाकबड़ा पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसपर केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार हासमपुर चौराहा के एक निवासी ने अपनी पत्नी को एक बिचौलिए की मदद से बेच दिया। पति ने अपनी पत्नी को 2 घंटे के लिए बेचा था। लेकिन उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया गया।

10 हजारे में बेची पत्नी

अपहरण होने के कारण पति को पुलिस से मदद मांगी पड़ी और पत्नी के गायब होने की शिकायत दर्ज करवानी पड़ी। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। जांच में पाया कि इस व्यक्ति ने 10 हजार रुपए के लिए अपनी पत्नी को बेचा था और पाकबड़ा के रहने वाले खालिद ने इस व्यक्ति की मदद की थी। इस पति ने अपनी पत्नी को दो घंटे के लिए बेचा था। लेकिन महिला को बंधक बनाकर उससे तीन दिनों तक दुष्कर्म किया गया।

पुलिस ने जांच शुरू की और इस महिला को बंधकों से छुड़वाया गया। इस महिला के बयान के आधार पर तीनों आरोपों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को पुलिस ने आरोपित पति को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि महिला को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।

पति के अलावा दो और लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस बिचौलिए व दुष्कर्म करने वाले आरोपी की तालश कर रही है।। इन आरोपियों में से एक सम्भल का रहने वाला है। पाकबड़ा थाना प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि खालिद ने गुन्नौर के रहने वाले कलवा के भाई के हाथ उसे बेच दिया। खालिद अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश की जा रही है। वहीं पीडि़ता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। महिला की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी और आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Back to top button