दिलचस्प

आखिर क्यों इस कोबरा ने ले ली खुद ही अपनी जान, जानें सच्चाई…. देखें वीडियो!

आप तो जानते ही हैं कि इस पृथ्वी पर करोड़ों तरह के जीव-जंतु पाए जाते हैं। इस पृथ्वी पर पाए जाने वाले हर एक जीव की अपनी खासियत होती है। यही खासियत उन्हें सबसे अलग करती है। ये जीव पृथ्वी का संतुलन बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आपने सांपों की अनेक प्रजातियों के बारे में देखा या सुना तो होगा ही। इन्ही में से एक प्रजाति है कोबरा की। यह सांप मुख्यतया एशिया में पाया जाता है। कोबरा, किंग कोबरा का ही छोटा रूप होता है। कोबरा सांप आपको गांव या बाग-बगीचों में देखने को मिल जाता है।

किसी एक की मृत्यु के बाद त्याग देते हैं अपने प्राण:

यह भारत के अनेक हिस्सों में पाया जाता है। आपने नागिन फिल्म तो देखी ही होगी। उस फिल्म में दो कोबरा सांपों का जोड़ा होता है। एक की मृत्यु के बाद दूसरा उसकी मौत का बदला लेता है। फिल्म में अपना बदला लेने के बाद वह अपने प्राण भी त्याग देती है। खैर यह तो फिल्मों में दिखाया गया है। लेकिन क्या यह सच में होता है या बस लोगों की कल्पना है कि जोड़े में से किसी एक की मृत्यु के बाद सांप अपने प्राण त्याग देते हैं?

अचानक से पटकने लगा अपना सिर जमीन पर:

आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक सांप ने खुद ही अपनी जान दे दी। दरअसल एक सांप सड़क के किनारे से बीच में आता है। कुछ देर तक तो वह खुद को इधर-उधर करता रहता है। फिर अचानक ही वह अपने सिर को जमीन पर पटकने लगता है। सांप यह काम काफी देर तक करता है, आख़िरकार वह तब रुकता है, जब उसके प्राण-पखेरू उड़ जाते हैं।

कुछ दिनों पहले हो गयी थी एक की मृत्यु:

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि कुछ दिनों पहले ही उसके जोड़े की मृत्यु हो गयी थी। जिस वजह से यह सांप अकेला हो गया था। अकेलापन इससे बर्दाश्त नहीं हुआ तो इसने अपने प्राण त्याग दिए।

हालांकि इस बात में कुछ सच्चाई है भी या कोरी कल्पना है, यह कहना काफी मुश्किल है। लेकिन सच्चाई यह है कि इस सांप ने सिर पटक-पटक कर खुद ही अपनी जान ले ली।

वीडियो देखें-

Back to top button