बॉलीवुड

इस बीमारी के बारे में दीपिका ने किया पोस्ट तो बोले रणवीर सिंह- ये बीमारी तो मुझे है

कोविड-19 के चलते देशभर में सुरक्षा के मद्देनजर लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में सभी लोगों को अपने घर में कैद रहकर ही इस कोरोना को हराना है। आम आदमी से लेकर बड़े-बड़े सिलेब्रिटीज को भी घर में बंद रहना पड़ा रहा है। हालांकि ये स्टार्स इस क्वारांटाइन को काफी इंज्वॉय भी कर रहे हैं साथ ही दूसरों को घर में बैठे रहने की अपील भी कर रहे है। हालांकि दर्शकों के मनोरंजन में कोई कमी नहीं आ रही है क्योंकि ये स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर भी अक्सर कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं, लेकिन इस बार दीपिका ने एक बीमारी के बारे में जानकारी शेयर की है। इस पोस्ट पर रणवीर सिंह का कमेंट देखने लायक है।

रणवीर सिंह को है ये बीमारी

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका ने जिस बीमारी के बारे में पोस्ट किया है उसका नाम हाइपरसोमनिया है। इस बीमारी के साथ उन्होंने पूरी डिटेल भी बताई है और साथ ही अपने पति रणवीर सिंह को भी टैग किया है। हाइपरसोमनिया एक ऐसी बीमारी है जहां पर एक आदमी 12 से 15 घंटे सोता है, लेकिन इसके बाद भी वो थका हुआ महसूस करता है। इस पोस्ट पर रणवीर की चुटकी लेते हुए दीपिका ने उन्हें टैग भी किया और साथ ही लिखा की ये तो जाना पहचाना है।

मस्तीखोर रणवीर भी कहां चुप रहने वाले हैं। उन्होंने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस स्टोरी को शेयर किया और लिखा- ये तो मैं हूं। दरअसल दीपिका ने बहुत पहले एक इंटरव्यू में बताया था की रणवीर 20 घंटे तक सो सकते है। बता दें की दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के वो लव कपल्स हैं जो एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी प्यार जताने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। दीपिका की हर तस्वीर पर रणवीर प्यार भरे कमेंट करते हैं और दीपिका भी उनके कमेंट पर खूब रिएक्शन देती हैं।

फिलहाल देश में लॉकडाउन चल रहा है तो स्टार्स भी घर पर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। दीपिका और रणवीर भी अक्सर किचन में कुकिंग करते देखे जा रहे हैं। कुछ समय पहले ही रणवीर ने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर की थी जिसमें उन्होंने बताया था कि दीपिका उनके लिए पिज्जा बना रही हैं। उन्होंने पिज्जा बनाने की पूरी प्रोसेस इंस्टा स्टोरी पर शेयर की थी।

 रणवीर को पिज्जा-चिकन खिला रहीं दीपिका

रणवीर ने बताया की दीपिका पादुकोण ने कुकिंग क्लासेज तक ले रखी है। साथ ही उन्होंने ये पिज्जा बनाना सेफ Paola Bassetti से  सीखा है। अब शेफ से सीखने के बाद दीपिका कुकिंग के मामले में सुपर हिट हो गई हैं। इतना ही नहीं उन्होंने क्वारांटाइन के समय में अपने पति रणवीर को चिकन, पास्ता , पिज्जा जैसी कई डिशेज खिलाई हैं। दीपवीर की ये मस्ती फैंस को बहुत मजेदार लगती है।

वर्क्रफंट की बात करें रणवीर की पिछली फिल्म गली ब्वॉय पर्दे पर बहुत सफल हुई थी और कई अवॉर्डस भी जीते थे। रणवीर सूर्यवंशी और कपिल देव की बॉयोपिक 83 में दिखाई देने वाले हैं। वहीं दीपिका लंबे समय के बाद इस साल छपाक लेकर आई थीं, लेकिन फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल दिखा नहीं पाई। दीपिका भी जल्द 83 में रणवीर के साथ नजर आएंगी।

Back to top button