बॉलीवुड

क्या मां बनने वाली हैं कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला, इस तस्वीर को देखकर बधाई दे रहे फैंस

लॉकडाउन के बीच शेफाली जरीवाला ने पोस्ट की ऐसी तस्वीर, कमेंट में बधाई देने लगे फैंस

कांटा लगा गाने से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने वाली शेफाली जरीवाला कुछ समय पहले बिग बॉस 13 में नजर आई थी। शेफाली बिग बॉस में विनर तो नहीं बन पाईं, लेकिन दूसरे कंटेस्टेंट को उन्होंने शो में कड़ी टक्कर दी। शो खत्म होने के बाद शेफाली अपने पति के साथ लॉकडाउन इंज्वाय करती नजर आ रही हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके एक पोस्ट ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सोशल मीडिया में चर्चा की वजह है उनकी एक नई तस्वीर जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस फोटो में शेफाली के साथ उनके पति पराग त्यागी भी नजर आ रहे हैं। खास बात ये है की इस तस्वीर में कई लोगों को शेफाली का बेबी बंप भी नजर आ रहा है।

तस्वीर देखकर फैंस दे रहे बधाई

शेफाली ने नीले रंग की साड़ी पहनी है और उनके पति बड़े ही प्यार से उन्हें पकड़े हुए हैं। इस तस्वीर को देखकर कई लोगों ने अंदाजा लगा लिया है कि शेफाली मां बनने वाली हैं। इसी के चलते सोशल मीडिया पर शेफाली को लगातार बधाई दी जा रही है। एक फैन ने शेफाली से  सवाल किया है की क्या वो मां बनने वाली है? लोग बार बार तस्वीर को देखकर ये ही दावा कर रहे हैं की शेफाली प्रेग्नेंट हैं। गौरतलब है की कुछ दिन पहले ये खबर आई थी की शेफाली जल्द ही मां बनने वाली हैं।

कांटा गर्ल ने पहले बताया था कि वो एक बच्ची को गोद लेना चाहती हैं। उन्होंने कहा था कि बच्ची को गोद लेने की प्रकिया जल्द ही पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे पता है बच्ची को गोद लेना औऱ उसे पालना मुश्किल भरा काम होगा, लेकिन मेरे पति पराग इसमें पूरी तरह से मेरा साथ दे रहे हैं। अब शेफाली की तस्वीर देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो खुद ही मां बनने वाली हैं। हालांकि शेफाली और उनके पति पराग की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

पति के साथ जबरदस्त है शेफाली की केमैस्ट्री

शेफाली सोशल मीडिया पर अक्सर ही नई तस्वीरों के साथ नजर आती हैं। इस तस्वीर के अलावा उन्होंने एक तस्वीर और पोस्ट की थी जिसमें वो अपने पति के साथ पूल में मस्ती करती नजर आ रही थीं। फैंस को शेफाली की ये तस्वीर भी काफी पसंद आई थी। इसके साथ उन्होंने अपने पति के साथ एक पारंपरिक परिवेश में भी तस्वीर पोस्ट की जिसका कैप्शन उन्होंने लिखा था- आप मैं और क्वारेंटीन। इस दूसरी तस्वीर को देखकर ही लोगों ने ये कयास लगाने शुरु कर दिए की शेफाली मां बनने वाली हैं और उन्हें ढेर सारी बधाई भी मिलने लगी।

 

शेफाली कांटा लगा गाने से काफी पॉपुलर हुई थी और टीएनजर्स के बीच उनका एक अलग ही क्रेज देखने को मिला था। इसके बाद शेफाली ने  डांस शो में हिस्सा लिया। कुछ समय पहले शेफाली बिग बॉस में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थीं। शो में शेफाली को कई बार फ्लिपर भी बुलाया गया। इस सफर में उनके पति ने भी उनका पूरा साथ दिया। घरवालों से मिलने वाले दिन जब शेफाली के पति पराग उनसे मिलने आए तो उनकी बीच लाजवाब केमेस्ट्री देखने को मिली। पराग ने शेफाली का हर कदम पर साथ दिया।

Back to top button
?>