बॉलीवुड

माता-पिता के साथ अनुष्का शर्मा ने शेयर की ये खास तस्वीर, लिखा- ‘लॉकडाउन में आप इस तरह से….’

लॉकडाउन की वजह से पूरा देश बंद है, ऐसे में जब कोई बाहर नहीं निकल पा रहा है, तो सभी अपना समय अपने परिवार वालों के साथ ही बिता रहे हैं। और फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करने के इस मोमेंट को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर भी कर रहे हैं। बॉलीवुड के सितारों की बात करें तो  वो भी इस समय अपने  फैमिली के साथ वक्त बिता रहे हैं।  लॉकडाउन में  अपने परिवार के साथ समय बिताने का ये अच्छा मौका है। इसी समय का पूरा उपयोग लगभग सभी बॉलीवुड स्टार्स कर रहे हैं।

इसी बीच बॉलीवुड की मशहूर अदाकराओं में से एक अनुष्का शर्मा  अपने पति विराट कोहली और अपने परिवार को सारा समय दे रही हैं। इसी की एक तस्वीर अनुष्का  ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से शेयर की है। जिसमें उनके माता पिता और विराट कोहली नजर आ रहे हैं। बता दें इस फोटो में सभी लोग बोर्ड गेम खेलते हुए दिख रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए वो लिखती हैं, इस लॉकडाउन के समय का उपयोग कीजिए और अपने परिवार के साथ रिश्ते को और मजबूत बनाइए।

पिछले कई दिनों से लगातार अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर लॉकडाउन के समय बिताए गए समय को शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने माता पिता और पति विराट कोहली के साथ एक बोर्डगेम खेलते हुए खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने दिल को छू जाने वाला एक पोस्ट लिखा है। और परिवार के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए लॉकडाउन टाइम का सही उपयोग करने के तरीके बताए हैं।


सुपरस्टार अनुष्का लिखती हैं- हमारी बेसिक केयर करने वाला हमारा परिवार ही हमें सिखाता है कि लाइफ में कैसे आगे कैसे बढ़ना है, कैसे चलना है, कैसे खाना है, कैसे समाज से जुड़ना है, और दुनिया का कैसे सामना करना है। इन सबसे हमारी शुरूआती कंडिशनींग होती है। और इन सबका हम पर कभी न मिटने वाला प्रभाव पड़ता है। वे लिखती हैं, आज हम जिस दुनिया में हैं, पता नहीं कल क्या हो? इसके बाद वो कहती हैं- लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि आप में से बहुतों को अपने परिवार के साथ ही तसल्ली और मेल जोल होता होगा।

इसके अलावा अनुष्का ने इस भीषण महामारी के दौर में सभी को अपने अपने घरों में ही रहने की सलाह दी है।. वे लिखती हैं- आप अपने जीवन के हर अनमोल व्यक्ति को बचाने के लिए, उनका ख्ययाल रखने के लिए अपने घर पर ही रहें। और इन फुर्सत के पलों का भरपूर आनंद उठाएं। अनुष्का कहती हैं- मुस्कुराएं, हंसें, शेयर करें, प्यार जताएं, गलतफहमियां दूर करें। अपने रिश्ते की डोर मजबूत बनाएं। अपने जिंदगी और अपने सपनों के बारे में बात करें। और एक खबसूरत कल की प्रार्थन करें।

अनुष्का ये भी कहती हैं कि, कोरोना वायरस महामारी की वजह से दुनिया उलटपुलट गई है। इस वायरस की वजह से हम सभी का दिल दहल गया है। और हम गहरे रूप से प्रभावित भी हुए हैं। वे उम्मीद जताते हैं कि आने वाले दिनों में हम सभी इन दिनों में मिलने वाले सीख से कुछ सीखेंगे। आशा करती हूँ कि यह सारा कुछ घटित होने से पहले वाली अपनी दुनिया के बारे में हम सभी पुनर्विचार करने की दिशा में हम सबने खुद को ढाल लिया होगा।

Back to top button