समाचार

कोरोना वायरस: सामने आई कनिका कपूर की पांचवी रिपोर्ट, जांच में आयी यह खुशखबरी

बॉलीवुड में बेबी डॉल गाने से हिट हुईं, सिंगर कनिका कपूर इस समय वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चपेट में हैं। कनिका का लगातार कोविड19 टेस्ट हो रहा है। बता दें कनिका कपूर का हाल ही में चौथा कोविड19 टेस्ट हुआ था और वह पॉजिटीव  था। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने अपने इंस्टा एकाउंट से एक ट्वीट कर अपना दर्द बयां किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि, उन्हें अपने पैरेंट्स और बच्चों की याद आ रही है। इस समय कनिका लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइसेज में भर्ती हैं, और वहीं उनका इलाज चल रहा है। इसी बीच उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आइये जानते हैं क्या है वो बड़ी खबर।

कनिका कपूर का कोविड19 का पांचवा टेस्ट निगेटीव आया है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि अभी वो अस्पताल में ही रहेंगी। और अभी उन्हें आइसोलेशन वार्ड से नहीं निकाला जाएगा।  दिलचस्प बात ये है कि बीते दिनों कनिका कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि हालात पहले से बेहतर हैं और वह आशा करती हैं कि उनका अगला कोरोना टेस्ट निगेटीव आएगा।

कनिका के स्वास्थय की जानकारी संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डायरेक्टर ने दी। अस्पताल के डायरेक्टर प्रोफेसर आर.के. धीमान ने बताया- कनिका कपूर में अब कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं। उनकी हालत पहले से ज्यादा स्थिर और अच्छी है। उन्होंने बताया कि वो सामान्य रूप से भोजन ले रही हैं, और स्वस्थ हैं। मीडिया की कुछ खबरें गलत हैं। जैसे मीडिया में ये खबर चल रही है कि वो बहुत बीमार हैं, ये पूरी तरह से गलत और निराधार है। साथ ही डॉक्टर ने कहा कि अभी कनिका को आइसोलेशन में ही रखा जाएगा।

कुछ दिनों पहले कनिका ने अस्पताल की शिकायत अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए की थी। उन्होंने लिखा था कि उनके साथ मिसबिहेव हो रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ अस्पताल से ये शिकायत आ रही थी कि, कनिका अस्पताल में एक पेशेंट की तरह नहीं बल्कि एक स्टार की तरह बिहेव कर रही हैं।

इसी बीच अस्पताल में कनिका के लिए स्पेशल आइसोलेशन रूम की व्यवस्था की गई है। जहां 6 नर्स उनकी देखरेख के लिए हमेशा मौजूद रहती हैं। इसके अलावा उनके लिए अस्पताल में स्पेशल खाना भी बनाया जा रहा है। उनका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

सिंगर कनिका कपूर 19 मार्च को कोरोना पॉजिटीव पाई गई थीं। इसके बाद 20 मार्च को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कनिका 9 मार्च को लंदन से वापस हुई थीं। और इसके कुछ दिनों बाद उनमें कोरोना के लक्षण पाए गए थे। लंदन से लौटने के बाद उन्होंने कई समारोह में हिस्सा लिया था और कई लोगों से मिली भी थीं। जिसके बाद देश की चिंता बढ़ गई थी। हालांकि बाद में उनसे मिले बहुतों के कोविड19 टेस्ट निगेटिव आए।

लेकिन कनिका कपूर के इस लापरवाही की वजह से उनके खिलाफ यूपी सरकार ने कई केस दर्ज कराए। उनके नाम से यूपी में तीन एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं। बता दें कनिका मूल रूप से भारत की हैं, लेकिन अब वो इंग्लैंड की निवासी बन चुकी हैं।

Back to top button