अध्यात्म

शनि देव हो जाते हैं नाराज, अगर शनिवार के दिन किए जाए ये पांच काम

शनिवार के दिन शनि देव की पूजा की जाती है और इनकी पूजा करते समय इन्हें काले रंग की चीजें जरूर अर्पित की जाती हैं। जिन लोगों की कुंडली में शनि ग्रह भारी होता है। उन लोगों को शनि देव की पूजा करने की सलाह दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन अगर शनि देव का पूजन किया जाए। तो शनि देव के प्रकोप से रक्षा होती है और ये ग्रह शांत हो जाता है। पूजा करने के साथ ही शनिवार के दिन आप नीचे बताए गए कामों को करने से बचें। क्योंकि इन कामों को करने से पूजा करने का लाभ नहीं मिलता है और जीवन में समस्या पैदा होने लग जाती हैं।

शनि देव हो जाते हैं नाराज, अगर शनिवार के दिन किए जाए ये काम-

ना खरीदें काली रंग की चीजें

शनिवार के दिन काली रंग की चीजें ना खरीदें। इस दिन काली रंग की चीज खरीदना शास्त्रों में वर्जित माना गया है। शास्त्रों के अनुसार शनिवार को काली रंग की चीज खरीदने से शनि ग्रह नाराज हो जाते हैं और जीवन में कई तरह की परेशानियां आना शुरू हो जाती हैं।

लोहे की धातु

लोहे की धातु शनि देव से जुड़ी होती है और इस धातु को भी शनिवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार इस दिन लोहा खरीदना अशुभ होता है।

जूते ना खरीदें

शनिवार के दिन भूलकर भी जूते या चप्पल ना खरीदें। इन चीजों को खरीदने से शनि ग्रह कुंडली में ओर भारी हो जाता है। शनि ग्रह के भारी होने से जातक को शारीरिक कष्ट होने लग जाते हैं और वो सदा परेशान ही रहता है।

नमक

शनिवार के दिन नमक खरीदना सही नहीं माना जाता है। इस दिन नमक खरीदने से आप कंगाल हो जाते हैं। शनिवार को काला नमक खरीदने से बचें। नमक खरीदने की जगह आप जितना हो सके उतना नमक का दान इस दिन करें। नमक खरीदने के अलावा इस दिन किसी से नमक उधार में भी ना लें। नमक उधार में लेने से आप पर कर्जा चढ़ाना शुरू हो जाता है।

बाल ना काटें

शनिवार के दिन बाल कटवाने से इंसान की सेहत पर बुरा असर पड़ता है और शरीर बीमार पड़ जाता है। इसलिए शनिवार को अपने बाल काटने से बचें। बाल की तरह ही इस दिन नाखून भी ना काटें।

शनिवार के दिन जरूर करें ये काम

  • शनिवार के दिन शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें और उनके सामने तेल का दीपक भी जलाएं।
  • इस दिन काली दाल का दान जरूर करें।
  • शनिवार को लोहे का दान करना चाहिए। पंडितों के अनुसार इस दिन लोहे की वस्तु दान करने से शनि देव शांत हो जाते हैं और जीवन में किसी भी तरह की परेशानी खड़ी नहीं होती है। इसके अलावा पूजा करते समय शनि देव को लोहे की धातु भी चढ़ाएं।

ऊपर बताई गई बातों को ध्यान में रखें और शनिवार के दिन इन बातों का पालन जरूर करें। इन बातों को पालन करने से शनि देव से आपकी रक्षा होगी।

Back to top button