राशिफल

Rashifal 3 April: शुक्र की कृपा से आज इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, पूरे होंगे सभी अरमान

हम आपको शुक्रवार 3 अप्रैल का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 3 April 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मेष राशि के सभी काम सरलतापूर्वक पूरे हो सकेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपनी आँखों का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक स्थिती में सुधार होगा। स्थाई इनकम के स्रोत उत्पन्न होंगे। आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस हो सकता है। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। ध्यान रखें कि ऐसा न हो कि कोई ऐसा नुकसान हो जाए, जिसके लिए आपको पछताना पड़े। रोमांस के अच्छे अवसर मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वालों को आज शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। आपके पेशेवर क्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी और सामाजिक रूप से आप अधिक लोकप्रिय हो जाएंगे। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। मेहनत से धन कमा लेंगे। आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

प्रेमियों के लिए सुखद समय रहेगा। अपने कौशल से दूसरों का मार्गदर्शन करें। आप महत्वपूर्ण लोगों के साथ नए सम्बन्ध स्थापित करेंगे। आज अपने दुश्मनों से सावधान रहें क्योंकि वे सक्रिय रूप से आपके रिश्तों में झुकाव बनाने की कोशिश करेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। किसी परिस्थिति को अनदेखा करने का प्रयास न करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप कुछ ऐसा कर सकते हैं जिससे आपको जीवनभर इनकम प्राप्त हो। किसी बात को ले पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है। धन से अधिक स्वास्थ्य की हानि परेशान कर सकती है। विवाहित जोड़े पितृत्व मार्ग की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। लगातार प्रयास करने से सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। ॐ नम: शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपके लिए दिन उत्साहवर्धक है और मनोरंजन भी होता रहेगा। उदासीन प्रेम संबंध को दिलचस्प बनाने की दिशा में प्रयास करने होंगे। अपने काम और पारिवारिक संबंधों के बीच किसी भी तरह के मतभेद से बचें। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। किसी से भी बिना वजह उलझने से आपको बचना चाहिए। अपने आपको परिस्थतियों के अनुसार ढालने का प्रयास करें। बदलाव जीवन का एक अहम हिस्सा है और यह हितकारी भी है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपका रुखा बर्ताव आपके जीवनसाथी का मूड खराब कर सकता है। आप अपने भविष्य के बारे में किसी से विचार-विमर्श कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी रुचि होगी। परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आपमें ऊर्जा की कमी नहीं रहेगी। इसे उचित दिशा में लगाएंगे तो लाभ होगा। कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिला सकती हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। कष्ट, भय, चिता व बेचैनी का वातावरण बन सकता है। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। विवाहित जातकों के लिए आवेग के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। साहित्य या अन्य किसी सृजनात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

शुक्रवार आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखें, अच्छे लम्हों का अनुभव करेंगे। आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। आपकी आमदनी में जबरदस्त वृद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती है, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान होगा। खानपान पर भी संयम रखें। प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में आज का दिन अनुकूल है। पारिवारिक तनावों से छुटकारा मिलेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। आपके रिश्तों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। दान अवश्य करें, लेकिन ऐसे व्यक्ति को जिसे जरूरत हो।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अपने परिवार के साथ आनंद और मौज-मस्ती युक्त समय बिताएंगे। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। निवेश करने के लिए आज अच्छा दिन नहीं है। कहीं कोई गलत निवेश न करें, किसी की बातों में न आएं। बिजनेस में कुछ नुकसान हो सकता है। आप में से कुछ के लिए प्रेम सम्बन्ध का आरम्भ हो सकता है। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। आप कुछ ठोस कदम उठाएंगे जिससे आपकी वित्तीय वृद्धि की संभावनाएं बढ़ेंगी। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। लालच की प्रवृत्ति आपको नुकसान में न धकेले, इसका ध्यान रखें। किसी काम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। व्यर्थ चिंताओं में दिन बर्बाद न करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन कुछ बदलाव या घटनाओं भरा हो सकता है। किसी न किसी तरह लोगों से अपनी बात पूरी करवाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। रिश्तों में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है।

आपने Rashifal 3 April 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 3 April 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 3 April 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अपनाएँ गणेशजी के ये 5 अद्भुत उपाय, धन लाभ से लेकर सांसारिक सुख तक सभी मुरादें होगी पूरी

Back to top button