समाचार

MS धोनी की दान की गई राशि पर ट्रोल करने वालों पर पत्नी साक्षी का फूटा गुस्सा, इस तरह करा बचाव

कोरोना वायरस के कारण भारत देश में 21 दिनों के लिए लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई है और यह 14 अप्रैल तक चलेगी, इस दौरान देश के बहुत से मजदूर जो कि रोजाना कामकाज करके अपना घर चलाते थे उनको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उनका काम धंधा बिल्कुल बंद हो गया है, ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इनकी सहायता के लिए आगे आए हैं, उन्होंने शुक्रवार को पुणे की एक संस्था को सहायता के रूप में ₹100000 रुपये की धनराशि देने का निर्णय लिया है, महेंद्र सिंह धोनी 100 परिवारों के लिए यह धनराशि दान करने वाले हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एमएस धोनी की दान की गई राशि को लेकर ट्रोल होना पड़ा है।

आखिर क्यों भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है, इस मामले को जान लेते हैं दरअसल, पुणे की एक संस्था को 12.50 रुपए का फंड जमा करना था लेकिन इस धनराशि को पूरा करने के लिए ₹100000 रुपये कम पड़ रहे थे तब महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी ओर से ₹100000 रुपये का दान करके इनकी सहायता की थी, यह इन पैसों से 14 दिनों के दौरान लगभग 100 मजदूरों के परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था करने वाली है, परंतु इनकी दान की गई धनराशि को लेकर सोशल मीडिया पर इनको ट्रोल होना पड़ा है, इसके बाद इनकी पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके अपनी नाराजगी लोगों को जाहिर की है।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी तरफ से इस संस्था की मदद की, परंतु इसके बावजूद भी यह लोगों के निशाने पर आ गए और लोग इनके द्वारा दिए गए डोनेशन पर तरह-तरह की बातें कहने लगे, सोशल मीडिया पर लोगों ने सिर्फ ₹100000 रुपये की धनराशि देने पर बहुत से सवाल खड़े किए हैं, लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा की महेंद्र सिंह धोनी इतनी कमाई करते हैं और यह बहुत बड़े क्रिकेटर भी है, लेकिन इन्होंने सिर्फ ₹100000 रुपये का ही दान क्यों किया है, जब सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना हो रही थी उसी दौरान उनकी शांत पत्नी को भी गुस्सा आ गया और धोनी के बचाव में सामने आई और जो लोग धोनी को खरी-खोटी सुना रहे थे उन लोगों को इनकी पत्नी साक्षी ने निशाने पर लिया और एक ट्वीट के माध्यम से साक्षी ने लोगो पर अपनी नाराजगी जाहिर की।


आपको बता दें कि साक्षी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि “मैं सभी मीडिया हाउस से विनती करती हूं कि ऐसे संवेदनशील समय में इस तरह की झूठी खबरों को ना चलाएं, आप सबको शर्म आनी चाहिए, मुझे आश्चर्य होता है कि जिम्मेदार पत्रकारिता आखिर कहां खो गई है, महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी ने झूठी खबरों से बचने के लिए कहा है और उन्होंने गुजारिश की है कि आप लोग झूठी खबर ना फैलाएं।

वैसे देखा जाए तो लोगों ने महेंद्र सिंह धोनी को गलत तरीके से ट्रोल किया है इन्होंने तो लोगों की मदद में जो पैसे कम पड़ रहे थे उसके लिए एक लाख रुपये दिए थे, परंतु इसके पीछे लोगों ने गलत मतलब निकाल लिया और लोगों के मन में जो आया वही कहने लगे, इस पर आपकी क्या राय है? यह आप हमें कमेंट करके अवश्य बताएं।

Back to top button