राजनीति

सोनिया गांधी ने PM को लिखा पत्र तो वहीं मायावती ने भी लॉकडाउन करने पर मोदी को दिया सुझाव

कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है और इस पत्र में सोनिया गांधी ने देश में लगाए गए लॉकडाउन का समर्थन किया है। कांग्रेस ने आज ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। सोनिया गांधी ने जो पत्र मोदी जी को लिखा है उसमें देश को लॉकडाउन करने का फैसले सही बताया है। साथ में ही सरकार को सुझाव देते हुए कहा है कि डॉक्टरों और अर्द्धचिकित्सकों की रक्षा करने और आपूर्ति श्रृंखला को आसान बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। इसके अलावा सोनिया ने केंद्र को छह महीनों के लिए सभी ईएमआई को टालने पर विचार करने को भी कहा है और बैंकों द्वारा लिए जाने वाले ब्याज भी माफ करने की सलाह दी है।

मायावती ने भी दी सरकार को सलाह

बसपा की अध्यक्ष मायावती ने भी लॉकडाउन को सही बताया है और एक ट्वीट कर लिखा है कि, देश की 130 करोड़ गरीब, मेहनतकश जनता पर 21 दिनों के लाॅकडाउन या कर्फ्यू वाली पाबन्दियों को कड़ाई से लागू करने के बाद खासकर लोगों का पेट भरने अर्थात उनकी रोटी-रोजी की समस्या को दूर करने के लिए केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा राहत पैकेज की व्यवस्था बहुत ही जरूरी। इसपर तुरन्त ध्यान दें।

लॉकडाउन की कि जा रही है सराहना

भारत सरकार द्वारा सही समय पर देश को लॉकडाउन करने की सराहना पूरी विश्न में की जा रही है। क्योंकि जिस तरह से ये बीमारी फैल रही है उससे कई सारे देश बुरी तरह से तबाह हो गए हैं। ऐसे में भारत सरकार ने सही समय पर देश को लॉकडाउन करने का फैसला लिया है। इस समय अगर सही फैसले सरकार द्वारा लिए जाते हैं तो भविष्य में इस वायरस को देश में फैलने से रोका जा सकता है।

43 मरीज हुए सही

कोरोना वायरस के मामले बेशक ही भारत में बढ़ते जा रहे हैं लेकिन राहत की बात ये है कि इस बीमारी से 43 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं देश को लॉकडाउन करने का मकसद इस बीमारी को फैलने से रोकना है। दूसरे देशों से भारत लौटे नागरिकों में ही ये बीमारी पाई गई है। ऐसे में सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि वक्त रहते ही इन लोगों का इलाज कर दिया जाए ताकि इनके जरिए ये बीमारी फैल ना सके।

ये देश हैं बुरी तरह से प्रभावित

चीन देश के कारण ये वायरस पूरी दुनिया में फैला है और अब चीन देश ने इस वायरस पर काबू पा लिया है। वहीं ये वायरस  यूरोप के देशों को तबाह करने में लगा हुआ है और इस वायरस के कराण इटली और स्पेन देश में सबसे अधिक मौतें हुई हैं। परेशानी की बात ये है कि इन देशों में अभी भी ये वायरस फैलता जा रहा है और इतनी अच्छी स्वास्थ सेवा होने के बाद भी ये देश इस वायरस को रोकने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में भारत देश को इन देशों से काफी सबक मिल रहा है और भारत सरकार वो सभी गलतियां करने से बच रही हैं जो इन देशों द्वारा की गई हैं।

Back to top button