बॉलीवुड

पहली पत्नी छोड़ बोनी कपूर ने की थी श्रीदेवी से शादी, पत्नी बोली शादी से पहले प्रेग्नेंट थी श्रीदेवी

बॉलीवुड में कई सितारों ने अपनी एक चलती हुई शादी के बाद दूसरे से प्यार किया और पहले को छोड़ दिया। ऐसी कहानियां जिन्हें छोड़ा गया उनसे बयां हुईं और उन्होंने इस बारे में कई खुलासे किए। उनमें से एक थीं मोना कपूर जो एक्टर अर्जुन कपूर की मां और बोनी कपूर की पहली पत्नी थीं। उनका निधन साल 2012 में हो गया था लेकिन उसके पहले उन्होने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब बोनी ने श्रीदेवी से शादी की थी तब क्या हुआ था।

मोना कपूर ने किया था बोनी की दूसरी शादी का खुलासा

फिल्म डायरेक्टर बोनी कपूर की पहली पत्नी का निधन साल 2012 में कैंसर की बीमारी से जूझने के साथ ही हो गई थी। मोना के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है क्योंकि वे अक्सर लाइमलाइट से दूर रही हैं। कुछ लोगों को ऐसा लगता था कि वे एक हाउसवाइफ बनकर रह गईं थी लेकिन शायद ही आप जानते हों कि वे एक सफल बिजनेसवुमन और एक प्रोड्यूसर थीं। मोना मुंबई के सबसे बड़े रेडी-टू-शूड स्टूडियो की सीईओ रही हैं और अपने कार्यकाल में उन्होने सक्सेसफुल बिजनेस एड्स और मशीन एक्सपोर्ट्स संभाले हैं।

FCL के निदेशक के तौर पर वे फिल्म शीशा के लिए प्रोडक्शन को-ऑर्डिनेटर के रूप में काम करती थीं। साल 2005 में मोना ने इंडियन टेली अवॉर्ड्स के जूरी मेंबर के रूप में भी काम किया और उन्होने हेरा-फेरी, युग, विलायती बाबू और कैसे कहूं जैसे सफल टीवी सीरियल्स बनाए हैं। सीरियल युग को दर्शकों, मीडिया और प्रायोजकों द्वारा खूब सराहा गया था। साल 1983 में मोना कपूर ने बोनी कपूर के साथ शादी की थी और साल 1985 में अर्जुन कपूर का जन्म हुआ और दो साल के बाद बेटी अंशुला का भी जन्म हुआ। साल 1996 में बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ शादी की तब मोना का घर टूट गया। श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी से दुखी मोना ने साल 2007 में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि बोनी के साथ उनकी अरेंज मैरिज हुई। बोनी उनसे 10 साल बड़े थे और शादी के समय मोना 19 साल की थीं।

मोना और बोनी कपूर की शादी के 13 साल बाद पता चला कि उनके पति किसी और से प्यार करते हैं। मोना ने इस बारे में कहा था, ‘बोनी को अब मेरी नहीं किसी और की जरूरत है। दूसरा मौका देने के लिए रिश्ते में कुछ नहीं बचा था क्योंकि श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। उनका रिश्ता कायम हो चुका था और मेरा इससे बाहर निकलना ही सही है।’ मोना ने इस इंटरव्यू में आगे बताया, ‘दोनों की शादी का बच्चों पर बुरा असर पड़ा। मेरा बेटा अर्जुन और बेटी अंशुला दोनों स्कूल में थे। स्कूल में मेरे बच्चों को दूसरे बच्चों के ताने सुनने पड़े थे लेकिन वे समय के साथ मजबूत बने और उन्होंने सारी स्थिति को अच्छे से समझा।’

Back to top button