विशेष

ऋषि कपूर से पूछा- ‘दारू का कोटा पूरा है’, एक्टर ने दिया ये जवाब

कल रात पीएम मोदी के अपील के बाद पूरे भारत ने खुद को कल रात से घरों में कैद कर लिया है। यह लॉकडाउन 21 दिनों का है। आज से यानी 25 मार्च से 14 अप्रैल तक पूरे देश में लॉकडाउन रहेगा। बता दें कि बॉलीवुड के बड़े सितारों ने पीएम के इस फैसले का स्वागत किया है। और सभी ने इसका सम्मान किया है। इन बड़े सितारों में ऋषि कपूर भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने भी पीएम मोदी के फैसले के बाद अपने फैंस को घरों में रहने को कहा है।

इस ट्वीट के बाद से उनके फैंस ने कई तरह के रिएक्शन दिए। इसी में से एक फैंस ने ऋषि कपूर से सवाल पूछ लिया। इस सवाल पर ऋषि कपूर अपने फैंस पर भड़क उठे और एक करारा जवाब दे दिया। इसी के बाद से ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। उनका ये जवाब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि सोशल मीडिया पर  ऋषि कपूर के एक फैंस ने उनसे सवाल किया- इस शख्स ने 21 दिनों के लॉकडाउन पर उनसे सवाल किया कि “दारू का कोटा पूरा है न, चिंटू चाचा”।

ऋषि कपूर ने अपने ट्रोल को करारा जवाब देते हुए लिखा- “ये एक और इडियट”। बता दें कि इससे पहले ऋषि कपूर ने पीएम मोदी के लॉकडाउन के ऐलान के बाद उनके समर्थन में एक ट्वीट किया था।  इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था कि एक के लिए सब, सब के लिए एक। हमें वही करना है जो हमें करना है। इसी के आगे उन्होंने लिखा कि इसके अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है। ऋषि कपूर अक्सर अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से एक्टिव रहते हैं। और इसी तरह के एक्टिविटी के लिए वो जाने जाते हैं। बता दें कि ऋषि कपूर बी-टाऊन के उन लोगों में से हैं, जो सोशल मीडिया का जमकर यूज करते हैं।

ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में पूरे भारतवासियों के लिए एक संदेश लिखा था। उनका यह संदेश कल रात 8 बजे पीएम मोदी के संबोधन के बाद आया। ऋषि ने लिखा कि हम सभी एक दूसरे को व्यस्त रखेंगे। और आने वाले दिनों में मनोरंजन भी करेंगे। घबराने की कोई बात नहीं है। न ही किसी प्रकार की चिंता करने की बात है। ऋषि ने कहा कोरोना को भी हम देख लेंगे। उन्होंने पीएम मोदी की ओर इशारा करते हुए कहा कि पीएम जी चिंता मत करो हम आपके साथ हैं। जय हिंद। ऋषि कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन ने भी फैंस से अपनी बात कही है। तो आइये जानते हैं अमिताभ बच्चन ने क्या कहा।

अमिताभ ने अपने फैंस से घरों में रहने की अपील की है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘हाथ हैं जोड़ते विनम्रता से आज हम, सुनें आदेश प्रधान का, सदा तुम और हम। ये बंदिश जो लगी है, जीवदायी बनेगी, 21 दिनों का संकल्प निश्चित कोरोना दफनाएगी’। उन्होंने पीएम की बातों का समर्थन करते हुए यह बात लिखी। इस ट्वीट के बाद उनके फैंस ने ट्वीट को जमकर लाइक और शेयर किया। और उनके फैंस ने अमिताभ के समर्थन में रिप्लाई भी किए।

Back to top button