Trending

साप्ताहिक राशिफल: ठीक नहीं है यह सप्ताह, इन 9 राशियों के लोगों को रहना होगा बहुत ज्यादा संभलकर

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

क्रोध आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। आप अपने मेहनत के बल पर काफी कुछ हासिल कर सकते हैं। कोई पुरानी योजना अचानक याद आ सकती है और आप उस पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी लेकिन आप अपनी शैली पर अधिक ध्यान देंगे। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों में कोई बदलाव हो सकता है। आपको प्रेमी को मनाने के लिए काफी समय और धन खर्च करना होगा।

करियर के विषय में : व्यवसाय या नौकरी में रूके हुए काम पूरे होने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का आपके काम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरूआत अच्छी रहेगी। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश न करने की गणेशजी की सलाह है। संभव हो तो यात्रा या प्रवास को टाल दीजिएगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति रहेगी। आपकी नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार के कारण तनाव बढ़ेगा। जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। किसी से उधार पैसा भी लेना पड़ सकता है। आपकी कोशिशें सफल हो जाएगी।

प्यार के विषय में : प्यार का इजहार करने के लिए ये सप्ताह अच्छा नहीं रहेगा।

करियर के विषय में : आपको कड़ी मेहनत करना होगी। कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक, मानसिक स्वस्थ और उत्साही बने रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले किसी का भी अनादर न करें। विशेषकर अपने से बड़ों का तो कतई भी नहीं। व्यापार के क्षेत्र में भागीदारों के साथ सम्बंधो में सकारात्मकता बढेगी। वस्त्राभूषणों की खरीदी से मन आनंदित होगा। गलतफहमी हो सकती है। वातावरण आपके मन को अस्वस्थ कर सकते हैं। कुछ नया और सकारात्मक काम करेंगे, तो आप अपने जीवन में अच्छा खासा सुधार कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे।

करियर के विषय में : आईटी तथा बैंकिंग के लोग अपने करियर को नया मोड़ देंगे।

हेल्थ के विषय में : आप की जो चिंताएं है वो आपकी सेहत पर इसका असर डालेंगी और आप थोडा बीमार भी हो सकते है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि, ध्यान तथा जप आपको उचित मार्ग पर ले जाएंगे। कर्ज से जुड़े मामलों में राहत प्राप्त हो सकती है। अपेक्षित कामों में विलंब होगा। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। आप अपने व्यापार में नई वस्तुओं को शामिल कर सकते हैं।

प्यार के विषय में : अपने प्रेमी या जीवनसाथी को समय देना होगा, उनकी समस्याएं और शिकायतें सुननी होंगी।

करियर के विषय में : इस सप्ताह नौकरी में कोई नई योजना सामने आ सकती है।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। व्यापार में और आय बढ़ोत्तरी होगी। संघर्ष और भ्रम के कारण बेचैन रह सकते हैं। परिवार वालों और मित्रों के साथ आनंदप्रमोद का माहौल रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को समाप्त करना महत्वपूर्ण है। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों के पूर्ति के आसार बनेंगे। बिजनेस और कामकाज से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

प्यार के विषय में : लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन के लिए समय अच्छा है।

करियर के विषय में : नए कारोबार की रूपरेखा बन सकती है। बिजनेस में बड़े फायदे हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। छिटपुट कमजोरी महसूस करेंगे। पैरों में दर्द हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

पूंजी-निवेश करने के लिए ध्यान रखिएगा। परोपकार करने में गंवाने की नौबत आएगी। माता-पिता सलाह से काम करें, तो आप निश्चित तौर पर मुश्किल का हल ढूंढने में क़ामयाब रहेंगे। जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें। कुछ छोटे कामों में परेशानियां रहेंगी। इनकम के अनुसार ही खर्चा करें तो अच्छा रहेगा।

प्यार के विषय में : आपकी अपने प्रेमी से अनबन हो सकती है, जो आसानी से नहीं सुलझेगी।

करियर के विषय में : नौकरी में तरक्की का योग है, नई ऊर्जा का संचार होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहत को लेकर सावधान रहें। कमर दर्द की शिकायत रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह तुला राशि वाले नई उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाऐं। सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। वाणी पर संयम रखें वरना मतभेद होने की संभावना है। खुद पर विश्वास रखें और आगे बढ़ते रहें। कुछ आर्थिक प्रगति हेतु मन नई-नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। आप अपने बच्चे के प्रति अधिक स्नेह महसूस करेंगे।

प्यार के विषय में : आपको अपने जीवनसाथी के मूड का ध्यान रखना होगा। उसे अकेलापन महसूस न होने दें।

करियर के विषय में : आप अपने लक्ष्य पर टिके रहेंगे। नौकरी में अच्छे ऑफर मिल सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : काम के बोझ और तनाव के कारण शरीर में सुस्ती और थकान का अनुभव हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह अपने दोस्तों और करीबियों से मन मुटाव हो सकता है। थोड़ी सी तकलीफों पर अगर ध्यान न दे तो यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। मामले को सुलझाने के लिए अपने माता-पिता की मदद लें। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न आने दें। छात्रों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

प्यार के विषय में : आपके प्रेम जीवन में सुधार की संभावना है।

करियर के विषय में : व्यापार में सावधान रहना होगा। लापरवाही से नुक्सान हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : अपने खान-पान पर ध्यान रखें। पेट संबंधी समस्या सामने आ सकती हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धनु राशि के लोग समय पर हाथ लगे अवसरों का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करें। पिछले काफी लंबे समय से चली आ रही योजना के सफल होने के आसार हैं। डूबे हुए पैसे मिलने की संकेत हैं। आपकी सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अपने भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय का सकारात्मक दिशा में लगाएं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।

प्यार के विषय में : आप अपने प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति अधिक गर्मजोशी महसूस करेंगे।

करियर के विषय में : नौकरी में अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। किसी से विवाद हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : सप्ताह के मध्य में तनाव के कारण आप सिरदर्द से पीड़ित हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मकर राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। अपने भाषण के प्रति सचेत रहें और कठोर शब्दों का प्रयोग न करें। आपको नौकरी के क्षेत्र में अपार सफलता मिलने के योग हैं। आपको पैसे कमाने के नए नए अवसर प्राप्त होंगे। किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनो के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

करियर के विषय में : नए संपर्क बनाने की जरूरत है। वे करियर की तरक़्क़ी में बहुत मददगार रहेंगे।

हेल्थ के विषय में : चिढ़चिढ़ाहट और कमजोरी महसूस करेंगे। मन में तनाव रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वाले बड़ी कुशलता के साथ अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही सभी लोगों को परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों का प्रोत्साहन आपका उत्साह बढ़ाएगा। सप्ताह भर अनावश्यक भागदौड़ रहेगी। आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी, बस थोड़ा समय का इंतजार करें।

प्यार के विषय में : आपका पार्टनर संवेदनशील मूड में रहेगा। अपने दिल की बातें पार्टनर से बिल्कुल न छुपाएं।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। प्लेसमेंट प्रयास सफल होगा।

हेल्थ के विषय में : खान-पान पर ध्यान रखें। पेट संबंधी समस्या सामने आ सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह आपका पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। संबंधों की मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें। आप किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। मन में द्विधाएँ रहेगीं जिससे आप मानसिक रुप से बेचैन रहेगें। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता मिलने का योग है। वित्तीय लाभ की संभावना सप्ताह भर रहेगी। पूजा-पाठ में मन ज्यादा लगने से मानसिक शांति मिलेगी।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

करियर के विषय में : बेरोजगार लोगों के लिए सप्ताह अच्छा हो सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे।

हेल्थ के विषय में : आपका स्वास्थ्य मौसम से प्रभावित हो सकता है। पेट खराब हो सकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 23 मार्च से 29 मार्च’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो शुक्रवार को अपनाएं ये उपाय, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88 situs titi4d kientoto daftar dvtoto dvtoto slot demo gacor slot dana gacor