बॉलीवुड

दो सगाई तोड़ने वाले प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ ने की तीसरी सगाई? गर्लफ्रेंड ने बताई सच्चाई

अपनी सगाई की खबरों को लेकर प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नीलम उपाध्याय के साथ सिद्धार्थ चोपड़ा की एक तस्वीर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने इंगेजमेंट कर ली है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि इस फोटो में नीलम को अंगूठी पहने हुए देखा जा रहा है। सिद्धार्थ उनके साथ मौजूद हैं। ऐसे में लोगों द्वारा अनुमान यही लगाया जा रहा है कि दोनों की सगाई हो गई है।

साथ दिख रहे दोनों

इस तस्वीर को पैपराजी द्वारा शेयर किया गया है। किसी समारोह में सिद्धार्थ और नीलम एक-दूसरे के साथ दिख रहे हैं। यही नहीं, सिद्धार्थ की मां मधु चोपड़ा भी इसमें नजर आ रही हैं। वैसे, नीलम की ओर से इस तस्वीर को लेकर सफाई दी गई है। उन्होंने कहा है कि इसमें उनके दाहिने हाथ में अंगूठी दिख रही है। सगाई उनकी नहीं हुई है। हालांकि, नीलम की ओर से यह सफाई दिए जाने के बाद भी लोग इसे मानने को तैयार नहीं दिख रहे हैं।

फोटो पर कमेंट करते हुए लोगों द्वारा सिद्धार्थ चोपड़ा का मजाक भी बनाया जा रहा है। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कितनी मंगेतर है इसकी? जबकि एक और यूजर ने लिखा है कि डेट पर लोग जाते हैं, लेकिन यह तो इंगेजमेंट पर ही चला जाता है। सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम को बीते साल मुकेश अंबानी के घर पर गणपति पूजा के दौरान साथ देखा गया था। दोनों के अफेयर की खबरें काफी समय से चल रही हैं। उस दौरान दोनों के कपड़े भी मैचिंग थे। तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें उड़ने लगी थीं।

सिद्धार्थ की सगाई

सिद्धार्थ -कनिका माथुर

सिद्धार्थ – इशिता कुमार

लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंड रही कनिका माथुर से 2014 के अक्टूबर में पहली सगाई सिद्धार्थ की हुई थी और 2015 में इनकी शादी भी तय हो गई थी, मगर सगाई के केवल एक माह के बाद ही सिद्धार्थ ने दिसंबर में सगाई तोड़ दी थी। इसके 5 वर्षों के बाद बीते साल अप्रैल में इशिता कुमार के साथ सिद्धार्थ की सगाई हुई थी। इस सगाई को भी सिद्धार्थ ने तोड़ दिया था।

भारत आई थीं प्रियंका

उस वक्त प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ सिद्धार्थ की सगाई में शामिल होने के लिए अमेरिका से भारत भी आई हुई थीं। इंगेजमेंट की तस्वीरें भी खूब वायरल उस वक्त हुई थीं। ऐसा बताया जाता है कि इशिता की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद इन दोनों ने सगाई तोड़ने का फैसला लिया था।

सिद्धार्थ और नीलम

इंगेजमेंट आखिर किस वजह से टूटी, इसकी असली वजह का कभी भी किसी की ओर से खुलासा नहीं किया गया। अब नीलम के साथ सिद्धार्थ की इंगेजमेंट की जो खबरें सामने आ रही हैं, इसमें कितनी सच्चाई है इसे लेकर अब तक किसी की ओर से कुछ भी नहीं कहा गया है। वहीं, तस्वीर को देखकर तो यही प्रतीत हो रहा है कि दोनों ने इंगेजमेंट कर ली है।

पढ़ें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने होली पार्टी में लिया भांग का मजा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दोस्तों, उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा. पसंद आने पर लाइक और शेयर करना न भूलें. 

Back to top button