राशिफल

Rashifal 15 March: अशुभ योग के कारण आज इन 3 राशियों को सेहत को लेकर हो सकती है परेशानी

हम आपको रविवार 15 मार्च का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 15 March 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको बिजनेस में कर्मचारियों पर ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा। अपने करीबी सहयोगियों के साथ विवाद अथवा कानूनी कार्यवाही हो सकती है, जो आपको चिंतित कर सकती है। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे और आप यात्रा पर जा सकते हैं। पार्टनर के साथ खुली और ईमानदारी की बात आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। आज लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अचानक कहीं यात्रा करना चाहते हैं तो खतरनाक क्षेत्रों से बचें। पारिवारिक परिवेश में आज आपको अपने शांत रहने की आवश्यकता है। परिस्थितियों से निपटने के लिए कूटनीति का उपयोग करें। आप अपनी ही दुनिया में खोए रह सकते हैं। मन की बात अपने मन में ही रखने की कोशिश करें। आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ सकता है। वाद-विवाद में किसी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाकर रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

प्यार के मामलों में सफलता मिलेगी। नए कार्यों की शुरुआत करना शुभ रहेगा। आपको अपने करियर की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए नए संपर्क और दोस्त बनाने होंगे। आप कोशिश करेंगे, तो लगभग हर काम में सफलता मिलने की संभावना है। विवाह योग्य लोगों का विवाह हो सकता है। अपनी व्यक्तिगत भावनाएं और गोपनीय बातों को अपने प्रिय से बांटने का आज सही समय है। आय के साधन मजबूत होंगे। घर परिवार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

रचनात्मक क्षेत्र में आपको विशेष सुर्खियां मिलेंगी। काम में दबाव के कारण आप परेशानियां में आ सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के मध्य तालमेल बना रहेगा और आप खुश रहेंगे। यदि आप अविवाहित हैं, तो जल्द ही आपकी शादी हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य परिवार की मदद से सम्पन्न होंगे। मन की भड़ास निकालने से आपका ही नुकसान हो सकता है। भाइयों और दोस्तों से अनबन होने के योग हैं। किसी धार्मिक कार्य में धन खर्च होने के योग हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आर्थिक तौर पर यह विशेष समय आप के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आप में से कुछ लोग बदनामी और अपमान का शिकार हो सकते हैं। पारिवारिक परिवेश आज आप में से कुछ को भावनात्मक रूप से परेशान कर सकता है। अपने पैसे के दृश्य पर नजर रखें क्योंकि कुछ अप्रत्याशित आपकी कमाई या आपकी संपत्ति को प्रभावित करेगा। दोस्तों और प्रेमीजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। सभी के लिए आज आप बहुत मददगार हो सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज अपने प्रेमी को लव प्रपोजल देने का विचार बना सकते हैं। कामों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के अवसर मजबूत होंगे। आपकी सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। क्रोध आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। माता-पिता के साथ संबंधों में भी सुधार होने के योग बन रहे हैं। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी एवं प्रभुत्व बढ़ेगा। धन संबंधी समस्या हल होगी। माता का आशीर्वाद बना रहेगा। कर्मचारियों पर खासतौर से ध्यान दें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

प्रेम संबंधों के लिए अच्छा दिन है। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नज़र आ रहा है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद का नाम बनाने के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। आज आप ख़ुद को लोगों के ध्यान के केंद्र में पाएंगे। लोग आपसे कई तरह की अपेक्षाएं रख सकते हैं। लोगों को किसी न किसी तरह आपसे मदद की जरूरत हो सकती है। पिता की सलाह का सम्मान करें। उनकी सलाह मानने से आपको लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कई लोगों से मेल-मुलाकात, संपर्क और संवाद होगा। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। बच्चे अच्छी प्रगति करेंगे और आप एक सुखद जीवन का आनंद लेंगे। आज किसी भी नए कार्य को करने से पहले अपने बड़ों की सलाह लेना उचित होगा। अपनी सोच सकारात्मक रखें। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण यात्रा से व्यवसाय में लाभ होगा। उन्नति के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

व्यावसायिक क्षेत्र में स्पर्धा के सामने आपको टिकना पड़ेगा। जीवन-साथी से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत लगातार मिल रहे हैं, अतः स्वयं को शांत रखें और उनके साथ कुछ समय व्यतीत करें। आज समाज कल्याण से संबंधित कार्य करने की योजना बनेगी। आज अपने कामकाज में संतुलन बनाने की कोशिश करें। दूसरों की मदद करने की हर संभव कोशिश करें। स्थायी संपत्ति में रुकावट आने के योग हैं। आपको लाभ प्राप्त होगा। भाइयों से विवाद ना करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें और जहां तक संभव हो किसी को अपने साथ ले कर जाएं। खुले मन से बात करें और दूसरों की परेशानी समझने की कोशिश करें। आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। संतान के मामले में थोड़ी समस्या या चिंता हो सकती है। नौकरी धंधा के क्षेत्र में अवरोध आने से निर्धारित कार्य पूरे करने में परेशानी आ सकती हैं। कानूनी कार्यों में परेशानी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

काम का बोझ आज न के बराबर रहेगा। आपको अपने काम की वजह से अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। पैसों के मामले सुलझ सकते हैं। स्थितियों को सुधारने के बारे में विचार जरूर करें। आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां समस्याएं कर सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। जीवनसाथी से विवाद होने के संकेत मिलते हैं। छोटे भाई-बहन का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। जरूरी काम किसी की मदद से पूरे होंगे। चीजों को नियंत्रण में लाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। खास मामलों में किसी अनुभवी की सलाह लेना भी आपके लिए ठीक रहेगा। भौतिक सुख सुविधाओं की ओर आपका रुझान बढ़ सकता है। अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए आप अपने वित्तीय कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जीवन से हर क्षेत्र में आसानी से कामयाबी मिलेगी। नये लोगो से जान पहचान बढेंगी।

आपने Rashifal 15 March 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 15 March 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 15 March 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शुक्रवार को किए ये 6 काम बनते हैं बर्बादी का कारण, माँ लक्ष्मी भी रूठकर घर छोड़ देती हैं

Back to top button