बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने होली पार्टी में लिया भांग का मजा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

जब से हॉलीवुड सिंगर निक जोनास के साथ इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने शादी की है, तब से लगातार ये दोनों किसी-न-किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अक्सर दोनों को साथ में घूमते हुए देखा जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा चाहे कोई भी कार्यक्रम हो या फिर कोई भी फैमिली फंक्शन, निक जोनास के साथ वहां पहुंच ही जाती हैं। यहां तक कि अवार्ड समारोह में भी दोनों को साथ में पहुंचे हुए और तस्वीरें खिंचवाते हुए देखा गया है।

खूब करते हैं मस्ती

जहां भी दोनों जाते हैं, दोनों साथ में खूब मस्ती तो करते ही हैं, लेकिन वे पोज देना भी नहीं भूलते हैं। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जा रही है। भले ही प्रियंका और निक के बीच उम्र का एक लंबा फासला है, मगर इसके बावजूद दोनों के बीच जबर्दस्त तालमेल देखने को मिलती है। कुल मिलाकर यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों कपल अपनी जिंदगी एंजॉय कर रहे हैं और प्यार की मिसाल भी पेश कर रहे हैं।

रंग में सराबोर

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ भारत भी आई थीं। बताया तो यह भी जा रहा है कि यहां मुंबई में इन दोनों ने होली भी मना ली थी। रंगों से सराबोर इन दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया में खूब वायरल होती हुई देखी जा रही हैं। होली पार्टी में इन दोनों ने जमकर मस्ती की है, ऐसा इन तस्वीरों को देखकर प्रतीत हो रहा है।

किया भांग को ट्राई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka Chopra Online (@priyankaonline) on


होली की पार्टी के बाद वीकेंड पर शहर के बाहर भी प्रियंका और निक जोनास अपने परिवार और नजदीकी दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए निकल पड़े थे। सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कि होली पार्टी में प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनास को भी भांग पीते हुए देखा जा रहा है। जी हां, होली के अवसर पर बहुत से लोग भांग पीते हैं तो ऐसे में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने भी भांग को ट्राई किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यहां मधुर संगीत बज रहा है। हर ओर जश्न का माहौल नजर आ रहा है। सभी संगीत की धुन पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही ढेर सारे रंग भी रखे हुए हैं और पिचकारी से सभी एक-दूसरे पर रंग की बौछार कर रहे हैं।

भांग में डूबे दोनों

अपने गर्ल गैंग के साथ प्रियंका चोपड़ा यहां संगीत का लुत्फ उठा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा पूरी तरीके से म्यूजिक में डूबी हुई दिख रही हैं। साथ ही निक जोनास को इस दौरान प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ से बात करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि वे भांग पी रही हैं। वहीं, निक जोनास भी वीडियो में यह कह रहे हैं कि थोड़ी सी भांग उन्होंने भी पीकर देखी है। इस तरीके से प्रियंका ने तो भांग पी ही है, साथ में निक जोनास भी इसका स्वाद चखने से पीछे नहीं होते हैं। इस तरह से बॉलीवुड में देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा ने देसी अंदाज में अपने पति निक जोनास को भी डुबो ही दिया है।

एयरपोर्ट पर दिखे थे साथ

दोनों ने होली की पार्टी का यहां जमकर मजा लिया। पार्टी खत्म होने के बाद इन दोनों को एयरपोर्ट पर भी देखा गया था, जहां से ये दोनों अमेरिका के लिए रवाना हो रहे थे। प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो अंतिम बार वे शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं। फरहान अख्तर उनके साथ इस फिल्म में प्रमुख भूमिका में थे। प्रियंका के साथ जायरा वसीम की भी इस फिल्म में प्रमुख भूमिका रही थी। प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म की घोषणा का उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पढ़ें क्या प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ होली सेलिब्रेशन के लिए आयीं है भारत? देखिए फोटोज

Back to top button