स्वास्थ्य

अगर महिलाएं रोज खाएं एक आंवला तो कभी भी शरीर में नहीं होगी खून की कमी, जाने आंवले के फायदे

आंवले को डाइट में शामिल करने से शरीर को लाभ पहुंचता है और जो लोग रोज एक आंवला खाया करते हैं उनकी रक्षा कई सारे रोगों से होती है। आंवले के अंदर फाइबर और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि पेट को स्वस्थ बनाए रखते हैं। डॉक्टरों द्वारा रोज एक आंवला खाने की सलाह जरूर दी जाती है। ताकि सेहत सही बनीं रहे और किसी भी प्रकार का रोग शरीर को ना लगे।

कैसे करें आंवले का सेवन

आंवले को कई तरह से खाया जा सकता है। कई लोग आंवले का अचार खाते हैं, इसका जूस पीते हैं या इसका मुरब्बा खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा आंवले का सेवन सीधे तौर पर भी किया जा सकता है। आंवला खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं वो इस प्रकार हैं।

आंवला खाने के लाभ

पाचन क्रिया रहे दुरुस्त

आंवले का सेवन करने से पाचन क्रिया पर अच्छा असर पड़ता है और इसे खाने से पेट खराब नहीं होता है और ना पेट में दर्द की शिकायत होती है। आंवले के अंदर पाए जाने वाले एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाचन क्रिया के लिए काफी लाभप्रदा होते हैं। इसलिए जिन लोगों का पेट आसानी से खराब हो जाता है वो लोग रोज एक आंवला खाया करें।

आंखों के लिए अच्छा

आंवले को आंखों के लिए उत्तम माना जाता है और इसे खाने से आंखों की रोशनी सही बनीं रहती है। आंखों के स्वस्थ के लिए विटामिन-सी बेहद ही जरूरी होता है और आंवले के अंदर विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो लोग आंवले का सेवन नियमित रूप से किया करते हैं, उन लोगों को चश्मा नहीं चढ़ता है। साथ में ही आंखों से जुड़े अन्य रोगों से भी रक्षा होती है। अगर आप कम्प्यूटर, टीवी और मोबाइल पर अधिक समय बिताते हैं तो आंवले का सेवन किया करें। इसे खाने से आंखों में जलन नहीं होती है।

आखों से पानी आने पर या संक्रमण होने पर आंवले का जूस पीएं। आंवले का जूस शहद के साथ पीने से आंखों से पानी आने की और संक्रमण की समस्या दूर हो जाती है।

खून को बढ़ाए

महिलाओं में हिमोग्लोबिन की कमी खूब रहती है। हिमोग्लोबिन की कमी होने पर शरीर कमजोर हो जाता है और चक्कर आने लग जाते हैं। हिमोग्लोबिन की कमी होने पर आंवले का सेवन करना लाभदायक साबित होता है। आंवले को खाने से हिमोग्लोबिन बढ़ने लग जाता है। दरअसल आयरन खून बनाने का कार्य करता है और शरीर में आयरन के अवशोषण के लिए विटामिन सी जरूरी होता है। विटामिन सी होने पर ही आयरन युक्त खाना खाने का फायदा मिलता है।

मुहांसों से मिले रात

त्वचा पर पिंपल या दाग धब्बे होने पर आंवला का सेवन करें। आंवला खाने से मुहांसों की समस्या से आराम मिल जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो रक्त के शुद्धीकरण का कार्य करते हैं और रक्त के साफ होने पर मुंहासों की समस्या नहीं होती है।

चेहरे की चमक बढ़े

चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए आंवले का जूस हफ्ते में एक बार पीया करें। इसका जूस पीने से चेहरे की चमक बढ़ाने लग जाती है और त्वचा में एक अगल ही निखार आ जाता है।

Back to top button