बॉलीवुड

गुड़िया की शक्ल में भी छा गए बॉलीवुड के ये 5 सितारे, नंबर 2 को पूरी दुनिया ने किया पसंद

फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर और अपने लाजवाब अभिनय की वजह से अपनी एक ऐसी पहचान बना ली है, जिसकी वजह से लाखों-करोड़ों फैंस उन पर अपनी जान छिड़कते हैं। कई बार इनके बड़े-बड़े पोस्टर भी फैंस लगाते हुए दिख जाते हैं। कई जगहों पर तो यह भी देखने को मिला है कि अपने पसंदीदा स्टार्स के फैंस ने मंदिर भी बनवा दिए हैं और वहां उनकी पूजा की जा रही है। यहां हम आपको कुछ ऐसे सितारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनके फैंस ने उनके जैसी गुड़िया भी बना ली है और इस तरह से उनके प्रति अपने प्यार का उन्होंने इजहार किया है।

1. दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज किसी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। दीपिका पादुकोण ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है, तब से अब तक उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। दीपिका पादुकोण ने अपने अभिनय का बॉलीवुड में जबरदस्त लोहा मनवाया है, जिसकी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग भी लाखों-करोड़ों में पहुंच चुकी है। फिल्म पद्मावत में उन्होंने महारानी पद्मावती का किरदार बड़े ही कामयाब तरीके से निभाया था। उनके इस किरदार को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि इसे सम्मान देने के लिए इनके इस किरदार को एक गुड़िया की शक्ल में ढाल दिया गया। गुड़िया को बहुत ही पसंद भी किया गया था। गुड़िया की शक्ल पूरी तरह से रानी पद्मावती के किरदार से मिल रही थी, जिसे कि दीपिका पादुकोण ने लाजवाब तरीके से निभाया था।

2. तैमूर अली खान

बॉलीवुड में सैफ अली खान और करीना कपूर खान की जोड़ी खूब जमती है। जब से दोनों ने शादी की है, उसके बाद से उनकी जोड़ी की मिसाल भी दी जाती रही है। दोनों हमेशा साथ में नजर आते हैं। जितने पॉपुलर सैफ अली खान और करीना कपूर हैं, उनसे कम लोकप्रिय उनके लाडले तैमूर अली खान भी नहीं हैं। बॉलीवुड के सबसे मशहूर स्टारकिड्स की बात की जाए तो तैमूर अली खान का नाम इनमें सबसे ऊपर आता है। उनकी लोकप्रियता को बाजार में अब भुनाया जा रहा है। बाजार में उनके डॉल्स को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। तैमूर डॉल्स बिल्कुल तैमूर अली खान की तरह ही दिखते हैं। बाजार में इनकी बिक्री भी धड़ल्ले से हो रही है और इनकी मांग भी है।

3. शाहरुख खान

शाहरुख खान को बॉलीवुड के किंग खान और बादशाह के नाम से भी जाना जाता है। भले ही शाहरुख खान की इधर ज्यादा फिल्में नहीं आ रही हैं, लेकिन शाहरुख खान की लोकप्रियता अभी भी चरम पर है। उनकी एक झलक पाने को उनके फैंस बेताब हो जाते हैं। अपने फिल्मी करियर में शाहरुख खान ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उन्होंने कई किरदारों में अपनी छाप छोड़ी है। फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे में राज का किरदार उन्होंने लाजवाब ढंग से निभाया है। ऐसे में उनके इस किरदार के डॉल्स भी बना दिए गए हैं। जी हां, उनके जन्मदिन पर तो एक इसी तरह का डॉल उन्हें गिफ्ट में भी दिया गया था।

4. कैटरीना कैफ

फिल्मी सितारों की गुड़िया बनाई जाने की यदि बात करें तो इनमें कैटरीना कैफ का भी नाम आता है। जी हां, कैटरीना कैफ को लेकर भी जो गुड़िया बनाई गई है, वह दुनियाभर में बिक रही है और बार्बी डॉल के नाम से जानी जाती है। कैटरीना कैफ के लुक को इस गुड़िया में ढाल दिया गया है। एक कार्यक्रम में अपने लुक वाली बार्बी डॉल को खुद कैटरीना कैफ द्वारा पेश भी किया गया था।

5. ऋतिक रोशन

डॉल क्लब में बॉलीवुड के मशहूर सितारे ऋतिक रोशन की भी एंट्री हो चुकी है। जी हां, ऋतिक के लुक को डॉल्स के रूप में अंतरराष्ट्रीय खिलौना निर्माता कंपनी ने पेश कर दिया है और इसे भी खूब पसंद किया जा रहा है।

Back to top button