दिलचस्प

लोगों को निगल जाती है यह सुरंग, कोई भी नहीं लौट पाया जिन्दा जो भी घुसा इस सुरंग में… देखें वीडियो!

हमारे देश में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके बारे में आजतक कोई नहीं जान पाया है। कई ऐसी-ऐसी जगहें हैं, जहां जाने के बाद आजतक कोई जिन्दा लौट नहीं पाया है। आखिर वहां जाने वाले कहां गायब हो गए, यह आजतक राज बना हुआ है। ऐसी ही एक जगह है उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर सीकरी में। यहां एक ऐसी सुरंग है, जिसमें जाने वाला कोई भी शख्स वापस नहीं आ पाता है। बागबादशाही के नाम से जानी जाने वाली इस सुरंग का निर्माण आज से लगभग 350 साल पहले औरंगजेब ने करवाया था।

सुरंग निगल गयी थी पूरी बारात को:

आपको बता दें फतेहपुर के खुजुहा गांव में आज भी यह रहस्यमयी सुरंग स्थित है। स्थानीय लोगों का मानना है कि जो भी इस सुरंग में गया आजतक लौटकर वापस नहीं आया। यह सुरंग लोगों को निगल जाती है। इसी गांव के रहने वाले बृजबिहारी वाजपेयी के अनुसार गांव में एक बार शादी थी। शादी में आये हुए बारातियों ने इस सुरंग में घुसने की उत्सुकता दिखाई। जो भी इसमें अन्दर गया, आजतक वापस लौटकर नहीं आया।

कोलकाता से पेशावर तक जाती है सुरंग :

बृजबिहारी की मां की माने तो यह सुरंग यहां से होते हुए कोलकाता और पेशावर तक जाती है। आपको बता दें कि इस समय इस सुरंग को बंद कर दिया गया है। इतिहास का अध्ययन करने पर यह बात पता चलती है कि उस समय यहां शाहजहां के बेटे शाह सुजा का राज था। औरंगजेब की निगाह इसपर थी और उसने इसे हड़पने के लिए कई आक्रमण किये। 1665 में औरंगजेब ने यहां पुनः आक्रमण किया और जीत गया। इसी ख़ुशी में उसने इस सुरंग का निर्माण करवाया था।

काफी भव्य है यह सुरंग:

आप भी इस वीडियो में देख सकते हैं कि बागबादशाही को काफी भव्यता के साथ बनवाया गया था। उस समय औरंगजेब वहीं रहा करता था। वीडियो में आपको इस सुरंग के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं।

वीडियो देखें-

Back to top button