राजनीति

इस बार गर्मी से रखें खुद को बचाकर, टूटेगा 117 साल का रिकॉर्ड!

भारत एक ऐसा देश है, जहां लोग सभी प्रकार के मौसमों का आनंद लेते हैं। यहां हर तरह के मौसम होते हैं, यही वजह है कि यहां पर हर सीज़न में अलग-अलग तरह की फसलें भी देखने को मिलती हैं। जबकि कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां 12 महीने या तो सिर्फ गर्मी पड़ती है या फिर 12 महीने कड़ाके की सर्दी, लेकिन भारत में ऐसा नहीं है। यहां तीन महीने बारिश, तीन महीने गर्मी और तीन महीने सर्दी पड़ती है। बाकी का तीन महीना मिला-जुला होता है।

बढ़ रहा है ग्लोबल वार्मिंग का खतरा:

आप तो जानते ही हैं कि बढ़ते प्रदूषण के कारण दिन-प्रतिदिन ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ता जा रहा है। ग्लेशियर तेजी से पिघलने लगे हैं। यही नहीं अब तो मौसम भी शिफ्ट हो रहा है। मतलब पहले के समय में अक्टूबर के महीने से ही सर्दी शुरू हो जाती थी, जबकि अब दिसंबर का महीना बीतने पर भी ढ़ंग से सर्दी नहीं पड़ती है। इस समय जनवरी महीने से लेकर अब तक यानी कि मार्च तक सर्दी पड़ रही है।

गर्मी से होने वाला है बुरा हाल:

कुछ यही हाल गर्मी के मौसम का भी है। गर्मी का मौसम भी शिफ्ट हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इस साल गर्मी से लोगों का बुरा हाल होने वाला है। यानी कि इस बार गर्मी पिछले 117 सालों का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। आपको बता दें कि साल 2017 पिछले 117 सालों में सबसे ज्यादा गर्म रहने वाला है। इसके हिसाब से इस साल जैसी गर्मी पड़ेगी, ठीक वैसी ही गर्मी सन् 1900 में पड़ी थी।

होली के बाद अचानक से बढ़ेगी गर्मी:

अगर इसी तरह से मनुष्य प्रदूषण करता रहा तो एक समय ऐसा आएगा जब पृथ्वी का तापमान इतना ज्यादा बढ़ जाएगा कि यहां इंसानों का रहना मुश्किल हो जाएगा। तो इस बार अप्रैल और मई का महीना काफी गर्म रहने वाला है। अभी तक तो गर्मी के कुछ आसार नहीं दिख रहे हैं लेकिन होली के बाद गर्मी में काफी बढ़ोत्तरी हो जाएगी।

Back to top button