अध्यात्म

अगर विदेश जाने के लिए नहीं लग रहा है आपका वीजा, तो करें इस मंदिर में प्रार्थना… देखें वीडियो!

भारत एक धर्म प्रधान देश है। यहां मंदिर और मस्जिद काफी बड़ी संख्या में हैं। भारत में तो कई ऐसे मंदिर हैं, जो काफी प्राचीन हैं। कई मंदिरों के बारे में तो लोग जानते ही नहीं हैं कि यह कब बना था। लोग अपने मन की मुराद लेकर भगवान के दर्शन करने जाते हैं और भगवान उनके कष्टों का निवारण करते हैं। मंदिरों में लोग भगवान से अनेक चीजों की मांग करते हैं। भारत के लगभग हर प्रान्त में ऐसे मंदिर हैं जो अपनी विशेषता की वजह से जाने जाते हैं। If you want visa pray in this temple.

मंदिर जाकर अक्सर लोग करते हैं धन-दौलत की मांग  –

आज हम आपको भारत के एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी एक अलग विशेषता की वजह से जाना जाता है। आपने ये तो सुना ही होगा कि मंदिर में लोग भगवान से धन-दौलत और अच्छे जीवन की मांग करने के लिए जाते हैं, लेकिन तेलंगाना के हैदराबाद में एक ऐसा मंदिर भी है, जहां लोग विदेश जाने के लिए वीजा की मांग करने जाते हैं। जी हां लोग मंदिर में जाकर वीजा लगने की प्रार्थना करते हैं।

जाना जाता है वीजा मंदिर के नाम से –

दरअसल तेलंगाना के हैदराबाद में एक प्राचीन मंदिर है, जहां लोग अपने वीजा लगने की प्रार्थना करते हैं। यहां लोग अमेरिका, कनाडा, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए लाइन में लगकर भगवान से वीजा लगने की प्रार्थना करते हैं। यह सुनकर बड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह एकदम सच है। आपको बता दें इसी वजह से इस मंदिर को वीजा मंदिर के नाम से भी जाना जाने लगा है।

दूतावास जाने से पहले जाते हैं इस मंदिर में –

इस मंदिर पर भक्तों को इतना भरोसा है कि वह किसी देश के दूतावास जाने से पहले इस मंदिर में अपने वीजा लगने की प्रार्थना करने के लिए आते हैं। यहां के एक भक्त ने बताया कि उसने खुद कई ऐसे लोगों को देखा है, जिन्होंने यहां आकर प्रार्थना की और उनका वीजा लग गया। उस भक्त ने यह भी बताया कि मैंने आजतक किसी को नहीं देखा है जिसने यहां आकर सच्चे मन से भगवान की प्रार्थना की हो और उसका वीजा नहीं लगा हो। आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि भारत में ऐसे कई वीजा मंदिर हैं, जहां हर रोज सैकड़ों भक्त अपने वीजा लगने की प्रार्थना करने जाते हैं।

वीडियो देखें  

Back to top button