स्वास्थ्य

जानिये नहाने से पहले तेल से मालिश करना उत्तम होता है या नहाने के बाद? यह तेल होता है सब से बेस्ट

तेल से शरीर की मालिश करना लाभदायक माना जाता है और शरीर पर तेल लगाने से मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत बनीं रहती है। भारत में तेल से मालिश करने की परंपरा बेहद ही पुरानी और आज दुनिया भर में लोग अपने शरीर की मालिश तेल से किया करते हैं। तेल की मालिश करने से शरीर को अनेकों लाभ मिलते हैं और आयुर्वेद में तेल को मालिश करने के लिए गुणकारी माना गया है। तो आइए जानते हैं कि तेल की मालिश करने के फायदे क्या हैं और किस समय तेल से मालिश करनी चाहिए।

तेल की मालिश करने के फायदे

  • तेल की मालिश करने से ब्‍लड सर्कुलेशन अच्छे से होता है और शरीर के हर अंग तक खून सही से पहुंच जाता है।
  • मांसपेशियों के स्वस्थ के लिए तेल उत्तम माना जाता है और तेल से मालिश करने से मांसपेशियां मजबूत बनीं रहती हैं। जो लोग रोज सरसों के तेल से मालिश करते हैं उन लोगों की मांसपेशियां कमजोर नहीं पड़ती हैं और ना ही इनमें दर्द की शिकायत होती है। बुजुर्ग लोगों को सरसों के तेल से जरूर मालिश करनी चाहिए। क्योंकि 50 के बाद लोगों को मासंपेशियों में अक्सर दर्द की शिकायत रहती है।

  • हड्डियों को मजबूत बनाएं रखें के लिए रोज तेल से मालिश किया करें। तेल की मालिश हड्डियों के लिए लाभदायक मानी जाती हैं। बुजुर्गों के अलावा छोटे बच्चों की भी मालिश तेल से करनी चाहिए। ऐसा करने से छोटे बच्चों की हड्डियों का विकास अच्छे से होता है और हड्डियों को पोषक तत्‍व मिलते हैं।
  • त्वचा के लिए भी तेल की मालिश कारगर मानी जाती है। नारियल के तेल से मालिश करने से मृत कोशिकाएं साफ हो जाती हैं। साथ में ही त्वचा के रोम छिद्र खुल जाते हैं और इनमें जमा गंदी बाहर आ जाती है।
  • सिर की मालिश अगर तेल से की जाए तो बालों का विकास अच्छे से होता है और बाल मजबूत बन जाते हैं। वहीं जिन लोगों को सिर में दर्द की शिकायत रहती है अगर वो तेल से मालिश करें तो उनकी दर्द की शिकायत दूर हो जाती है।

कब करें तेल से मालिश

काफी लोगों के मन में अक्सर यहीं सवाल आता है कि तेल की मालिश कब करनी चाहिए? कुछ लोग नहाने से पहले तेल से मालिश करना उत्तम मानते हैं, तो कई लोग नहाने के बाद।

दरअसल हमेशा नहाने से पहले तेल से मालिश करना सही होता है। क्योंकि नहाने के बाद अगर शरीर की मालिश तेल से की जाए तो त्वचा चिपचिपी हो जाती है और कपड़े भी खराब हो जाते हैं। इतना ही नहीं त्वचा पर धूल मिट्टी भी जम जाती है। इसलिए हमेशा नहाने से एक घंटा पहले तेल से मालिश करें।

कौन से तेल से करें मालिश

मालिश करने के लिए सरसों का तेल सबसे उत्तम माना जाता है और अधिकतर लोगों द्वारा इसी तेल से मालिश की जाती है। हड्डियों, मांसपेशियों और बालों के लिए सरसों का तेल ही लाभदायक साबित होता है। वहीं त्वचा पर निखार लाने के लिए  जैतून और नारियल के तेल से मालिश करें।

Back to top button