दिलचस्प

लाख कोशिशों के बाद भी नहीं टिक पाता है इन 2 राशियों के बीच रिश्ता, होते हैं सबसे बुरे कपल

जीवन में कुछ समय ऐसा होता है, जब आपकी मुलाकात किसी महिला या पुरूष से होती है तो आपको उस समय ऐसा लगता है जैसे आप दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छे तरीके से समझने लगे हैं। आपको ऐसा लगने लगता है जैसे कि सारे ग्रह और सितारे आप दोनों को मिलाने की कोशिश कर रहे हों। क्योंकि आप दोनों के शौक, रहन सहन और विचार मिलने लगते हैं।

हालांकि आगे चलकर आपके सितारे नहीं मिल पाते हैं। और रिश्ते में तनाव जैसी समस्याओं से आपको गुजरना पड़ता है। बता दें कि कई बार इसका कारण राशियों का न मिलना होता है। कुछ राशियां एक दूसरे को बहुत आकर्षित करती हैं तो कुछ राशियां एक दूसरे के विपरीत मानी जाती हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि ज्योतिष के हिसाब से किस राशि के लोग बहुत अच्छे कपल या जोड़े नहीं बन सकते हैँ।

मकर और मेष
अच्छे लाइफस्टाइल और गुड थिंकिंग वाले मकर राशि वाले लोगों के साथ मेष राशि वाले लोग जो अपनी मनमौजी और हमेशा उतावलेपन में रहते हैं इनके साथ नहीं बनती है। ऐसा माना जाता है कि मेष राशि वाले लोग नियंत्रण में रखना चाहते हैं। और ऐसे लोग मकर राशि वाले लोगों को नहीं पसंद होते हैं। इसलिए इन दो राशियों के लोग अच्छे कपल नहीं बन सकते हैं।

कुंभ और वृषभ
ऐसे ही कुंभ और वृषभ राशि के लोगों की तालमेल अच्छी नहीं होती है। ज्योतिष के अनुसार कुंभ राशि वाले लोग उर्जा से भरे और आजाद ख्याल वाले होते हैं। जबकि वृषभ राशि के लोग जिद्दी और दृढ़ स्वभाव के होते हैं। इसलिए इन दोनों राशियों के लोगों के बीच टकराव होता है।

मीन और मिथुन
मीन और मिथुन राशि के लोगों के बीच भी लड़ाई होती रहती है। ज्योतिष कहता है कि मीन राशि के लोग मिथुन राशि वालों को समझ ही नहीं पाते हैं। क्योंकि कहा जाता है कि मीन राशि के लोग बहुत ही सहज स्वभाव के होतो हैं जबकि मिथुन राशि के लोगों के बारे में ऐसी धारणा है कि वो लोग जो कहते हैं उसके विपरित कार्य करते हैं। इसलिए इन दों राशियों के लोग एक अच्छे कपल नहीं बन सकते हैं।

कर्क और मेष
कर्क राशि के लोग बहुत ही सौम्य और सीधे होते हैं। जबकि मेष राशि वाले लोग तेज और थोड़े गुस्से वाले भी होते हैं। ऐसे लोग जब सीधे साधे लोगों के साथ आते हैं तो थोड़ी दिक्कत होती है। दोनों का स्वभाव बिल्कुल विपरित रहता है इसलिए दोनों राशियों के लोगों के बीच तालमेल नहीं बैठता है।

वृषभ और सिंह
वृषभ राशि और सिंह राशि भी जब मिलते हैं तो दोनों का मेल अच्छा नहीं होता है। ये दोनों ही राशि वाले जिद्दी स्वभाव के होते हैं। सिंह राशि वाले लोग खुद में सिमटे रहते हैं जबकि वृष राशि सौम्य और शांत होते हैं। इसी वजह से दोनों राशियों के बीच अक्सर लड़ाई झगड़े होते रहते हैं।

कन्या और मिथुन
कन्या राशि वालों के बारे में माना जाता है कि ये लोग बोरिंग किस्म के होते हैं और जरूरत से ज्यादा प्रैक्टिकल। जबकि मिथुन राशि वाले लोग बहुत ही उत्साही और जिज्ञासु। कन्या राशि के लोग प्यार दिखाने में संकोच करते हैं जबकि मिथुन राशि के लोग बेझिझक दुनिया के सामने अपना प्यार दिखाते हैं। इसी विपरित स्वभाव के कारण दोनों राशि के लोग अच्छे कपल नहीं बन सकते हैं।

तुला और कर्क
ऐसे ही तुला राशि की बात करें तो तुला राशि वाले निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रहते हैं। जबकि कर्क राशि के लोग बहुत ही स्थिर और संवेदनशील होते हैं। कर्क राशि और तुला राशि यदि रिश्ते में आते हैं तो कर्क राशि के लोगों को अधिक ध्यान से तुला राशि वालों के साथ व्यवहार करना पड़ता है। और ये धैर्य जब टूट जाता है तो रिश्ते बहुत खराब हो जाते हैं।

धनु और मीन
धनु और मीन राशि वाले लोगों की भी नहीं बनती है। मीन राशि वालों के लिए माना जाता है कि वो भावुक होते हैं इन्हें समझाना धनु राशि वाले लोगों के लिए बेहद ही मुश्किल होता है।

सिंह और वृश्चिक
सिंह और वृश्चिक राशि के बारे में ज्योतिष का ये कहना है कि ये लोग कभी अच्छे कपल नहीं बन सकते हैं क्योंकि दोनों के बीच बहुत तर्क होते हैं जो अक्सर ही लड़ाई में बदल जाते हैं।

कन्या और धनु
इन दोनों राशि के बारे में कहा जाता है कि धनु राशि के लोग कन्या राशि के संपर्क में आते ही दबाव महसूस करते हैं इसलिए इनका रिश्ता नहीं चल पाता है।

तुला और मकर
दोनों राशि के लोगों का एक दूसरे के साथ कंफर्ट महसूस नहीं होने का कारण ये माना जाता है कि तुला राशि के लोग खुले विचार के होते हैं तो मकर राशि के लोग अच्छे व्यवहार के, लेकिन मकर राशि वाले कभी कभी बहुत सख्त भी हो जाते हैं।

वृश्चिक और कुंभ
ये दोनों स्वभाव से बिल्कुल ही विपरीत होते हैं। प्यार और ईमानदारी की कमी होने की वजह से दोनों का रिश्ता अधिक दिन तक नहीं चल पाता है।

Back to top button