बॉलीवुड

‘ओ साकी साकी’ पर नोरा फतेही को टक्कर देती दिखी ये लड़की, लाखो बार देखा जा चुका है ये वीडियो

पिछले साल आजादी दिवस के मौके पर जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस रिलीज हुई थी, जिसके एक गाने ‘ओ साकी साकी (O Saki Saki)’ ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। इस गाने पर नोरा फतेही ने जमकर ठुमके लगाए थे, जिसकी वजह से ये गाना बहुत ही ज्यादा हिट हुआ था और लोगों की जुबान पर भी फिट हो गया था। इतना ही नहीं, जब भी इस गाने के बोल किसी को सुनाई देते हैं, लोगों की आंखों में नोरा फतेही के डांस की छवि बन जाती है। ऐसे में अब उनको उनके ही डांस पर एक लड़की टक्कर दे रही है, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही बहुत ही ज्यादा अच्छे मूव्स करती हैं, जिसकी वजह से उनके एक एक ठुमके की कीमत  करोड़ो होती है। खैर, नोरा फतेही के ठुमके तो आपने बहुत ही देखेंगे होंगे, लेकिन क्या आपने इस लड़की के मूव्स देखें, जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। सोशल मीडिया पर नोरा फतेही को उन्हीं के गाने पर डांस करके ये लड़की टक्कर दे रही है, जिसका वीडियो अब तक लाखो बार देखा जा चुका है और लोग उसे पसंद भी कर रहे हैं। कुल मिलाकर, दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं और लोग  अपने हुनर का प्रदर्शन सोशल मीडिया पर कर रहे हैं।

‘ओ साकी साकी (O Saki Saki)’ पर थिरकी ये लड़की


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की ‘ओ साकी साकी (O Saki Saki)’ पर डांस कर रही है, जिसे देखते ही लोगों को नोरा फतेही की याद आ गई, क्योंकि ये उन्हीं का गाना है, जिसमें उन्होंने लोगों के पसीने छुड़वा दिए थे। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वो नोरा फतेही की बात कर रहा है। बता दें कि वीडियो में डांस कर रही लड़की का नाम प्रोनिता विजय है, जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।

लाखों बार देखा जा चुका है वीडियो

प्रोनिता विजय के इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 96 लाख बार देखा जा चुका है, तो वहीं लाखों लाइक्स भी मिले हैं। कुल। मिलाकर, लोगों पर प्रोनिता विजय का जादू चल गया और लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। मूव्स की बात करें तो प्रोनिता विजय नोरा फतेही को बहुत ही ज्यादा टक्कर देती हुई दिखाई दे रही हैं, लेकिन वो कहते हैं न कि असली की पहचान ही एक अलग होती है। बता दें कि प्रोनिता विजय अक्सर वीडियो अपलोड करती रहती हैं।

दिलबर गर्ल ने धड़काया था दिल

‘ओ साकी साकी (O Saki Saki)’ गाने पर साल 2019 में दिलबर गर्ल ने सबका दिल धड़काया था, जिसमें उनके एक एक ठुमके पर लोग अपने दिल हार गए थे। बता दें कि इस गाने को नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी थी और फिर नोरा फतेही ने अपने ठुमको का तड़का लगाया।  याद दिला दें कि इस गाने को रिक्रिएट किया गया था, क्योंकि ये फ़िल्म मुसाफिर का था, जिसे नए तरीके से बनाया गया।

Back to top button