बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर आई बड़ी खबर, बताया शादी कब करेंगे

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बीच पक रहे खिचड़ी के बारे में तो सबको पता है। दोनों एक दूसरे को बहुत दिनों से डेट कर रहे हैं। अब उनके शादी की बात भी चल रही है। लेकिन ये बात कई बार सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहता है, पर कुछ दिन बाद फिर ये बात शांत हो जाती है। इस बात पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर अर्जुन और मलाइका कब शादी करेंगे। उनके फैंस कई दिनों से इन दोनों के शादी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब ये दोनों ही बताएंगे कि शादी करेंगे तो कब करेंगे।


अर्जुन और मलाइका की लव स्टोरी की बात करें तो ये लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे खास लव स्टोरी में से है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा पहले अरबाज खान की पत्नी थी। लेकिन दोनों के तलाक होने के बाद मलाइका ने अर्जुन को डेट करना शुरू कर दिया था। अब दोनों के शादी की बात होने लगी है। ऐसा माना जा रहा है कि मलाइका अरोड़ा तो शादी के लिए तैयार हैं। लेकिन अर्जुन कपूर अभी राजी नहीं हैं। इसलिए दोनों की शादी में देरी हो रही है। दोनों की शादी में माना जा रहा है कि अर्जुन इस समय शादी के लिए नहीं तैयार हैं।


पिछले एक इंटरव्यू के दौरान जब इनसे ये सवाल पूछा गया कि वो कब शादी करेंगे तो उन्होंने कहा कि हर चीज करने का एक सही समय होता है। और सही समय आने पर वो शादी कर लेंगे। इस शादी का फैंस को बेसब्रीस इंतजार हैं। अर्जुन और मलाइका के शादी के लिए मलाइका तो राजी हैं। साथ ही अर्जुन कपूर के घरवाले भी चाहते हैं कि अर्जुन और मलाइका की शादी जल्द ही हो जाए। लेकिन अभी एक्टर तैयार नहीं हैं। इस वजह से दोनों की शादी की डेट फिक्स नहीं हो पा रही है।
अर्जुन एक इंटरव्यू के दौरान अपने और मलाइका के रिश्ते के बारे में बताते हैं। वो कहते हैं कि मैं जरूरत से ज्यादा मैच्योर हूँ। और इस चीच का मुझे कभी कभी खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। अर्जुन कहते हैं कि शादी जिंदगी का सबसे अहम और महत्वपूर्ण फैसला होता है। शादी आपके पूरे जीवन के भविष्य को तय करता है। वे कहते हैं कि इतना बड़ा फैसला लेना हो तो सब कुछ सोच समझकर लिया जाएगा। शादी की डेट पूछने पर अर्जुन ने कहा कि ये फैसला ना ही जल्दी लिया जाएगा और ना ही देरी से। बिल्कुल ठीक समय में लिया जाएगा और बता दिया जाएगा।


अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते के बारे में सब कुछ सबके सामने रख दिया है। उन्होंने कहा है कि वो अपने रिश्ते को किसी से नहीं छिपा रहे हैं। वो अपने जिंदगी में सेटल होना चाहते हैं,वो शादी करना चाहते हैं। बस कब और कहां होगी इस बात का इंतजार है। अर्जुन के शादी के लिए फिल्हाल मना करने के अलावा एक और कारण दोनों की शादी में देरी के लिए ये भी बताया जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका दोनों के पास इस वक्त कुछ प्रोजेक्ट हैं। जिस पर अभी दोनों व्यस्त हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्ज इस साल दो फिल्मों संदीप और पिंकी फरार में नजर आएंगे। वहीं मलाइका अरोड़ा की बात करें तो वो इंडियाज बेस्ट डांसर में जज की भूमिका अदा करेंगी।

Back to top button