राशिफल

आज शुक्रवार के दिन मां संतोषी 5 राशियो के जीवन से कर देगी हर मुश्किल दूर, धन प्राप्ति होगी सुगम

हम आपको शुक्रवार 7 फरवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 7 February 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

पति पत्नी में अच्छा सामंजस्य रहेगा। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी। कुछ वित्तीय बाधाएं हो सकती हैं और आपको अपने भुगतानों को पूरा करने में कठिनाई होगी। आपके द्वारा किए गए निवेश में आपको लाभ प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी रह सकती है। रचनात्मक कार्यों में आपका नाम होगा। आपके और प्रेमी के बीच तनाव चल रहा है, तो उसे सुलझाने का सही समय है। मंदिर में चने की दाल दान करें, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपके किसी मित्र के सहयोग से प्रगति होगी। आप आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के उकसाने में न आएं। मकान या प्लॉट संबंधी काम पूरे होने में परेशानी आ सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

व्यापारियों को धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। ससुराल में मान सम्मान मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग शैक्षणिक कार्यों में सफलता प्राप्त करेगा। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। जोश में आकर कोई जोखिम न लें। अपने कामों के लिए आपने जो प्लानिंग की है उसमें बार-बार न बदलाव न करें। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी स्थिति बेहतर रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपकी शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। संपत्ति या वाहन की बिक्री या खरीद कर सकते हैं। अनाथालय में जाकर कुछ दान करें, संतान सुख की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। पैसों के मामलों में सिर्फ वही कहें और करें, जिसके लिए आपका मन राजी हो। रोजमर्रा के कुछ कामकाज निपटाने में आपको देरी हो सकती है। अपना ज्यादा समय परिवारवालों के साथ बितायेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप अपनी मेहनत से आर्थिक संकट को पार करने में कामयाब होंगे। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छे से सोच लें। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। मौज- शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा। घरेलू आवश्यकताओं पर व्यय होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। अपने ही लोग आज आपसे उलझ सकते हैं। विवाहितों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको संभलकर चलना होगा। कुछ कामों में फालतू के खर्चे हो सकते हैं। आप नए संपर्क स्थापित कर पाएंगे। दोस्त सहयोग करेंगे और आपका पारिवारिक जीवन उत्साहपूर्ण रहेगा। आप अपने कारोबार में किसी सगे-संबंधियों को हिस्सा न बनाएं। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। किसी से धर्म संबंधी बात या मामलों को लेकर बहस हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज किसी छोटे मोटे बदलाव को लेकर चिंतित न हों। छोटी यात्राओं के लिए यह एक अच्छा दिन है। परिवार के साथ बिताया गया समय अपेक्षा से अधिक आनंदमय होगा। किसी कठिन परिवारिक मसले को सावधानी से सुलझाने की जरूरत होगी। कारोबार में संतुष्टि रहेगी। कुछ नया करने की कोशिश न करें तो ही अच्छा है। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। जरूरत से ज्यादा बाहर का खाना पेट संबंधी परेशानियां उत्पन्न कर सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

शेयर में निवेश के लिए अच्छा समय है। अपना अतिरिक्त समय निःस्वार्थ सेवा में लगाएँ। यह आपको और आपके परिवार को खुशी और दिली सुकून देगा। अपने शौक को विकसित करने के लिए यह एक अच्छा समय है। मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। मित्रों का साथ रहेगा। कोई फैसला सिर्फ अपनी कल्पना के आधार पर न करें। अविवाहित लोगों को लव प्रपोजल मिल सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप बेवजह विवाद करने से बचें। वैचारिक परिवर्तन होने से हल्कापन अनुभव करेंगे। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई समस्या चल रही है, तो उसका सौहार्दपूर्वक हल आपके पक्ष में संभव है। आज आपको व्यापार या दुकानदारी में कोई बड़ा लाभ हो सकता हैं। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्ययवृद्धि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। पार्टनर से कुछ कम सुख मिलेगा। कोई पुराना विवाद भी चलता रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। दिन थकाने वाला रहेगा। आप निवेश योजनाओं को लागू कर सकते हैं। कुछ अतिरिक्त प्रयास द्वारा पुराने ऋण प्राप्त हो सकते हैं। आज आपके दाम्पत्य जीवन में सुख-शांति की स्थिति लाएगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। कामकाज में आपका मन कम ही लगेगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

संपत्ति या वाहन की बिक्री और खरीद लाभप्रद होगी। आपके जीवनसाथी का मूड आज उदास रह सकता है। इसलिए अपने तीखे रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएँ, नहीं तो आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। संबंध सुदृढ़ होंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत प्राप्त कर सकते हैं। किसी तरह का दबाव आज आपको महसूस हो सकता है। गायत्री मंत्र का जप करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन मीन राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से बेहद ही खास और महत्वपूर्ण रहेगा। कई यात्राएं हो सकती हैं और वे फायदेमंद भी होंगी। वित्तीय बाधाएं जो आपको पहले झेलनी पड़ी थीं, अब समाप्त हो जाएंगी। खुद पर विश्वास रखकर कार्य करने से धन लाभ होगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। जरूरी मामलों पर कोई बड़ा फैसला कर पाने में परेशानी हो सकती है।

आपने Rashifal 7 February 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 7 February 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 7 February 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : माघी पूर्णिमा 2020: जानें कब है माघी पूर्णिमा, इसका समय और शुभ मुहूर्त

Back to top button