स्वास्थ्य

बुखार, दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं ‘पीरियड फ्लू’ के लक्षण, जानिये क्या है पीरियड फ्लू का उपचार

महिलाओं को पीरियड्स के समय शरीर में कमजोरी आना, पेट में दर्द होना, ऐंठन और मूड स्विंग्स की समस्या खूब होती हैं। पीरियड्स के दौरान होने वाली ये समस्याएं आम मानी जाती हैं और हर दूसरी लड़की को पीरियड्स के समय इन तकलीफों का सामना करना पड़ता है। हालांकि कई महिलाओं को पीरियड्स होने से कुछ दिनों पहले ही फ्लू जैसे लक्षण महसूस होते हैं। जो कि ‘पीरियड फ्लू’ के कारण होते हैं।

क्या होता है ‘पीरियड फ्लू’

पीरियड्स होने से पहले हार्मोनल बदलाव होते हैं और इन्हीं हार्मोनल बदलाव के कारण ‘पीरियड फ्लू’ की समस्या होती है। पीरियड फ्लू के दौरान हार्मोन्स असंतुलन हो जाते हैं। जिनकी वजह से शरीर में बेहद दी दर्द होने लग जाता है।

पीरियड फ्लू के लक्षण

पीरियड फ्लू के लक्षण पीरियड के दौरान होता है और पीरियड होने पर अगर नीचे बताए गए लक्षण महसूस हों। तो समझ लें की आप पीरियड फ्लू के शिकार हो गए हैं।

  • पेट में ऐंठन होना
  • पूरे शरीर और मांसपेशियों में दर्द होना
  • बुखार आना
  • चक्कर आना
  • उल्टी का मन होना
  • थकान और कमजोरी
  • आलस की समस्या
  • सिर दर्द
  • शरीर का ठंडा पड़ना

पीरियड फ्लू के घरेलू उपाय

पीरियड फ्लू होने पर इससे घबराएं नहीं। क्योंकि घरेलू उपायों की मदद से पीरियड फ्लू को सही किया जा सकता है। पीरियड फ्लू होते ही नीचे बताए गए नुस्खों को आजमाकर देंखें और तुरंत इससे आपको आराम मिल जाएगा।

सिकाई करें

पीरियड फ्लू होने पर पेट में ऐंठन जरूर होती है और पेट में दर्द काफी तेज होता है। ये समस्या होने पर पानी को गर्म कर उससे पेट की सिकाई कर लें। सिकाई करने से ऐंठन और दर्द से आराम मिल जाएगा।

चाय पीएं

चाय या कॉफी पीने से शरीर अंदर से गर्म हो जाता है और पीरियड फ्लू से राहत मिल जाती है। इसलिए पीरियड फ्लू होने पर अदरक वाली चाय जरूर पीएं। अगर आपको चाय पसंद नहीं है तो आप कॉफी भी पी सकते हैं।

गर्म पानी पीएं

गर्म पानी पीने से भी पीरियड फ्लू के लक्षणों को दूर किया जा सकता है। पीरियड शुरू होने से पहले रोज दो गिलास गर्म पानी पीएं। ऐसा करने से पीरियड फ्लू आपको नहीं होगा।

अजवाइन का पानी

अजवाइन का पानी पीने से कमजोरी, दर्द और उल्टी की समस्या सही हो जाती है। अजवाइन का पानी तैयार करने के लिए एक कप पानी गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। इस पानी में एक चम्मच अजवाइन डाल दें। इस पानी को गर्म कर लें और अजवाइन सहित ये पानी पी लें। दिन में तीन बार ये पानी पीने से आराम मिल जाएगा।

लें भरपूर नींद

पीरियड फ्लू होने पर आराम करें और तनाव बिलकुल ना लें। क्योंकि तनाव लेने से हार्मोन्स और अधिक असंतुलित हो जाते हैं। पीरियड फ्लू के दौरान जितना हो सके शांत रहें और भरपूर नींद लें।

हॉट चॉकलेट पीएं

हॉट चॉकलेट पीने से शरीर की दर्द भाग जाता है और मन भी सही हो जाता है। हॉट चॉकलेट बनाने के लिए दूध के अंदर चॉकलेट का पाउडर मिला दें और दूध को अच्छे से गर्म कर के पी लें।

इन उपायों की मदद से पीरियड फ्लू से राहत मिल जाती है। पीरियड फ्लू होने पर इन्हें जरूर आजमाएं।

Back to top button